लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में भारत में सबसे अधिक है LPG की कीमत, पेट्रोल की कीमतों के मामले में तीसरे और डीजल में आठवें स्थान पर

By विशाल कुमार | Updated: April 8, 2022 17:30 IST

54 देशों की उपलब्ध कीमतों की तुलना में प्रति लीटर एलपीजी की कीमत 3.5 डॉलर है जो कि दुनिया में सबसे अधिक है। भारत के बाद तुर्की, फिजी, मालदोवा और यूक्रेन का स्थान है।

Open in App
ठळक मुद्दे54 देशों की उपलब्ध कीमतों की तुलना में भारत में प्रति लीटर एलपीजी की कीमत 3.5 डॉलर है।157 देशों के उपलब्ध आंकड़ों की तुलना में भारत में पेट्रोल की कीमत 5.2 अंतरराष्ट्रीय डॉलर प्रति लीटर है।156 देशों के आंकड़ों के आधार पर भारत डीजल की कीमतों के मामले में आठवें स्थान पर है।

नई दिल्ली: ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच दुनियाभर के देशों की तुलना में प्रति लीटर कीमत के मामले में  एलपीजी की सबसे अधिक कीमत भारत में है। वहीं, पेट्रोल की कीमत के मामले में भारत तीसरे जबकि डीजल के मामले में भारत आठवें स्थान पर है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 54 देशों की उपलब्ध कीमतों की तुलना में भारत में प्रति लीटर एलपीजी की कीमत 3.5 डॉलर है जो कि दुनिया में सबसे अधिक है। भारत के बाद तुर्की, फिजी, मालदोवा और यूक्रेन का स्थान है।

आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार पेट्रोल की कीमत को अंतरराष्ट्रीय डॉलर में बदलने पर, 157 देशों के उपलब्ध आंकड़ों की तुलना में भारत में पेट्रोल की कीमत 5.2 अंतरराष्ट्रीय डॉलर प्रति लीटर है। भारत से आगे सिर्फ सुडान (8 अंतरराष्ट्रीय डॉलर) और लाओस (5.6 अंतरराष्ट्रीय डॉलर) हैं।

वहीं, इन तीन देशों के अलावां केवल अल्बानिया में पेट्रोल की कीमत 5 अंतरराष्ट्रीय डॉलर प्रति लीटर से अधिक है। अमेरिका में पेट्रोल की कीमत 1.2 अंतरराष्ट्रीय डॉलर, जापान में 1.5 अंतरराष्ट्रीय डॉलर, जर्मनी में 2.5 अंतरराष्ट्रीय डॉलर और स्पेन में 2.7 अंतरराष्ट्रीय डॉलर है।

156 देशों के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर डीजल की कीमतों के मामले में भारत आठवें स्थान पर है जहां इसकी कीमत 4.6 डॉलर है।

डीजल की सबसे अधिक कीमत सुडान में 7.7 डॉलर है। उसके बाद अल्बानिया. तुर्की, म्यांमार, जॉर्जिया, भूटान और लॉओस का स्थान आता है और इसमें कोई भी आर्थिक तौर पर संपन्न बड़ा देश शामिल नहीं है। 

बता दें कि, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में इस साल 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की वृद्धि हुई है जो कि 987.50 रुपये हो गई है। वहीं, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 105.41 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

टॅग्स :तेल की कीमतेंLPGपेट्रोल का भावडीजल का भावभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?