लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र में बारिश के आसार

By भाषा | Updated: November 29, 2020 23:56 IST

Open in App

चेन्नई, 29 नवंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जिसके सोमवार को गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने का अनुमान है। इसके चलते अगले चार दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

तमिलनाडु में मत्स्य विभाग के मंत्री डी जयकुमार ने कहा कि पूर्वानुमान के मद्देनजर गहरे समुद्र में मछली पकडने गई तमिलनाडु की 200 से भी अधिक नावों को सकुशल वापस लाने के लिए राज्य सरकार कदम उठा रही है।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने एक बुलेटिन में बताया कि शनिवार से दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

बुलेटिन में बताया गया, ‘‘ इसके अगले 24 घंटे में गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने का अनुमान है। इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ने और दो दिसंबर को दक्षिणी तमिलनाडु तट के नजदीक पहुंचने का अनुमान है।’’

इसके प्रभाव की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में तीन दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पुर्वानूमान है।

आईएमडी ने ट्वीट करके बताया, ‘‘ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाके और दक्षिण रायलसीमा में एक दिसंबर से तीन दिसंबर के बीच हल्की या भारी बारिश का अनुमान है।’’

केरल के इडुक्की जिले में बुधवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है और मछुआरों को 30 नवंबर मध्यरात्रि से समुद्र में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

वहीं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा जिलों के लिए दो दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट और अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में इसी दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

‘रेड अलर्ट’ 24 घंटे में 20 सेमी से ज्यादा बारिश, ‘ऑरेंज अलर्ट’ छह सेमी से 20 सेमी की बारिश और ‘येलो अलर्ट’ छह से 11 सेमी की बारिश को इंगित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?