लाइव न्यूज़ :

लाउडस्पीकर विवाद: मुंबई की 803 मस्जिदों को मिली लाउडस्पीकर इस्तेमाल की अनुमति, राज ठाकरे ने 4 मई से विरोध के लिए भरी है हुंकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2022 21:57 IST

मुंबई में राज ठाकरे द्वारा 4 मई से मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर के विरोध के ऐलान के बीच पुलिस ने 1,144 मस्जिदों में से 803 मस्जिदों को लाउडस्पीकर प्रयोग की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने 1,144 मस्जिदों में से 803 मस्जिदों को लाउडस्पीकर प्रयोग की अनुमति दी राज ठाकरे ने 4 मई से मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर से होने वाले अजान के विरोध का ऐलान किया हैमुंबई पुलिस की लाउस्पीकर अनुमति और राज ठाकरे के ऐलान के बाद मुंबई में स्थिति तनावपूर्ण है

मुंबई: महाराष्ट्र में चली रही लाउडस्पीकर की सियासत में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के नये ऐलान से अभी भूचाल मचा ही था कि उद्धव सरकार ने भी अपनी ओर से एक ऐसा कदम बढ़ा दिया कि राज ठाकरे और उनकी पार्टी मनसे को और आक्रामक होने का मौका मिल सकता है।

राज ठाकरे ने 3 मई को लाउडस्पीकर विरोध मुहिम को ईद के कारण टाल दिया था, जिसे उन्होंने 4 मई को शुरू करने का ऐलान करते हुए मनसे कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि आप 4 मई को जहां मस्जिद के अजान को लाउडस्पीकर से सुने, वहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दें।

इस बीच मुंबई पुलिस ने एक जानकारी साझा करते हुए कहा कि मुंबई की 1,144 मस्जिदों में से 803 मस्जिदों को लाउडस्पीकर प्रयोग की अनुमति दे दी गई है।

इसका सीधा मतलब है कि अब मस्जिद से लाउडस्पीकर द्वारा अजान होगी और मनसे कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे और इस बात की आशंका जताई जा रही है कि राज्य सरकार और राज टाकरे के बीच टकराव बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

लाउडस्पीकर को अनुमति देने के मामले में बात करते हुए मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो सकता है कि मुंबई की 70 फीसदी से अधिक मस्जिदों ने लाउडस्पीकर से अजान देने के लिए बाकायदा सरकारी अनुमति ली हो।

अधिकारी के मुताबिक "मुंबई में इस समय कुल 1,144 रजिस्टर्ड मस्जिदें हैं, जो सभी कानूनी नियमों के अनुसार हैं। इनमें से कुल 803 मस्जिदों ने लाउडस्पीकर के लिए बाकायदा आवेदन देकर अनुमति प्राप्त की है, जबकि अन्य के आवेदनों पर विचार किया जा रहा है।"

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने आगे बताया, "हमने अनुमति दी गई सभी मस्जिदों से सुप्रीम कोर्ट और एमपीसीबी सहित जारी किये गये ध्वनि प्रदूषण मानदंडों का सख्त पालन की हिदायत भी दी है। जिन मस्जिदों को लाउडस्पीकर की अनुमति दी गई है, उन्हें स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि वो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच लाउडस्पीकर का प्रयोग करते समय सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।"

इसके साथ ही अधिकारी ने आश्चर्यजनक जानकारी भी साझा की, अधिकारी के मुताबिक "मुंबई में करीब 72 फीसदी ऐसी मस्जिदें हैं, जो सुबह की अजान के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं करती हैं।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :राज ठाकरेमुंबई पुलिसशिव सेनामहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?