लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 2023 में प्रचंड बहुमत से खिलेगा कमल : शेखावत

By भाषा | Updated: November 13, 2021 19:39 IST

Open in App

सीकर 13 नवंबर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को दावा किया कि राजस्थान में 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कमल प्रचंड बहुमत के साथ खिलेगा।

हाल के उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उपचुनावों को मुख्य चुनाव का दर्पण समझने की भूल न करें, जो राजनीतिक दल सत्ता से बाहर हैं, उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है और जो सत्ता में बैठे हैं, उन्हें खुश होने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा,‘‘ उपचुनाव अलग मापदंड, अलग कारण और अलग तरह की परिस्थितियों में लड़े जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता दुःखी और परेशान है, खुद को ठगा हुआ महसूस करती है, वह समय आने पर प्रतिकार करेगी।

उल्लेखनीय है कि हाल में राज्य की वल्लभनगर एवं धरियावद विधानसभा सीटों के उपचुनाव में सत्तारूढ कांग्रेस ने दोनों सीटें जीत ली।

यहां जारी एक बयान के अनुसार पेट्रोल व डीजल पर मूल्य वर्धित कर वैट में कमी नहीं करने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए शेखावत ने कहा,‘‘देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान के लोग खरीदने को अभिशप्त हैं। आज नहीं, तो कल राज्य की जनता अधिक चुकाए गए पैसों का हिसाब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेने वाली है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा ,‘‘जल जीवन मिशन में 100 प्रतिशत पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। खर्च होने वाले प्रत्येक पैसे से लेकर बनने वाली हर चीज को आम आदमी देख सकता है। ’’

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कहीं कोई समझौता नहीं हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी