लाइव न्यूज़ :

ईवीएम से हार रहे?, कर्नाटक में मतपत्र से होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, सीएम  सिद्धरमैया बोले-देखते है रिजल्ट क्या होगा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2025 20:27 IST

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उपजे विवाद के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल में दावा किया था कि उनकी पार्टी ने कर्नाटक के एक लोकसभा क्षेत्र का अध्ययन करके ‘‘वोट चोरी’’ के तरीके का पता लगाया है, जिसके परिणामस्वरूप एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देहमारा इरादा मतपत्र का उपयोग करने का है।मतपत्रों से चुनाव होना चाहिए। दोबारा तैयार करने के लिए अधिकृत करने का भी फैसला किया है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने स्थानीय निकाय चुनाव मतपत्रों से कराये जाने के निर्णय का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह ‘‘अनुभव के आधार पर’’ लिया गया है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) से प्रदेश में भविष्य में होने वाले सभी पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय मतपत्रों से कराने की सिफारिश करने का निर्णय लिया। सिद्धरमैया ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ’’हमारा इरादा मतपत्र का उपयोग करने का है।

अपने अनुभव के आधार पर, हमने निर्णय लिया है कि मतपत्रों से चुनाव होना चाहिए। ऐसे उदाहरण हैं जहां कई देशों ने ईवीएम के बजाय मतपत्रों के जरिये चुनाव कराया है।’’ बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए, कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच.के. पाटिल ने ईवीएम के प्रति लोगों के विश्वास और विश्वसनीयता में कमी को इस फैसले का कारण बताया था।

मंत्रिमंडल ने मतदाता सूचियों में विसंगतियों और ‘‘वोट चोरी’’ के आरोपों का हवाला देते हुए, राज्य निर्वाचन आयोग को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची ‘‘तैयार करने, पुनरीक्षण करने और जरूरत पड़ने पर दोबारा तैयार करने’’ के लिए अधिकृत करने का भी फैसला किया है।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए विपक्षी भाजपा ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में ईवीएम के बजाय मतपत्रों का उपयोग करने का राज्य मंत्रिमंडल का फैसला इस बात का ‘‘स्व-प्रमाणन’’ है कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘‘वोट चोरी’’ के माध्यम से सत्ता में आई है।

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों में चुने गए 136 कांग्रेस विधायकों और राज्य के नौ कांग्रेस सांसदों से इस्तीफा देने का आग्रह करते हुए, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा, ‘‘उन्हें मतपत्रों का उपयोग करके फिर से चुनाव जीतने दें, या स्वीकार करें कि वे वोट चोरी के माध्यम से सत्ता में आए हैं।’’

इस पर उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि भाजपा चिंतित या भयभीत क्यों है? उन्होंने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘यह कर्नाटक सरकार का फैसला है, भाजपा चिंतित क्यों है? (राज्य) सरकार स्थानीय निकाय चुनाव करा सकती है, उनके (भाजपा) कार्यकाल के दौरान बनाए गए कानून में प्रावधान है -- मतपत्र या ईवीएम (का उपयोग किया जा सकता है)। हमारी सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान मतपत्रों का उपयोग करने का फैसला किया है, आप (भाजपा) भयभीत क्यों हैं?’’

भाजपा के विरोध की तुलना ‘‘चोर की दाढ़ी में तिनका’’ मुहावरे से करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने संसदीय चुनाव के दौरान जो कुछ हुआ, उसकी जांच की है, मैं अभी इस पर चर्चा नहीं करना चाहता।’’ उन्होंने कहा कि मत्रपत्रों के जरिये चुनाव कराने संबंधी राज्य सरकार का यह निर्णय स्थानीय निकाय चुनावों के लिए है तथा विधानसभा और संसदीय चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) निर्णय लेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या बेंगलुरु में आगामी पांच स्थानीय निकायों के चुनाव मतपत्रों से होंगे।

बेंगलुरु के प्रभारी मंत्री शिवकुमार ने कहा, ‘‘सरकार का फैसला स्थानीय निकाय चुनावों के संबंध में है।’’ हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में विधानसभा चुनावों में हार के बाद, कांग्रेस ने ईवीएम की विश्वसनीयता और चुनाव परिणामों पर संदेह व्यक्त किया है। पार्टी ने मतपत्रों के जरिये चुनाव कराये जाने की मांग की है।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उपजे विवाद के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल में दावा किया था कि उनकी पार्टी ने कर्नाटक के एक लोकसभा क्षेत्र का अध्ययन करके ‘‘वोट चोरी’’ के तरीके का पता लगाया है, जिसके परिणामस्वरूप एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया।

टॅग्स :चुनाव आयोगकर्नाटककांग्रेसइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनBJPDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो