लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव बोले- भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज

By भाषा | Updated: February 8, 2019 20:40 IST

विपक्षी कांग्रेस ने रामदेव पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि उनके जैसे धार्मिक नेता सत्तारूढ़ भाजपा के ‘‘लाभार्थी’’ है और चुनावों में जीत दिलाने में पार्टी की मदद के लिए इस तरह के बयान देते है।

Open in App

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को राष्ट्र के गौरव से जुड़ा बताते हुए योग गुरु रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं, बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे। रामदेव ने यहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर खेड़ा जिले के नडियाद शहर में पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर का मुद्दा वोट बैंक की राजनीति से जुड़ा नहीं है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दृढ़ मानना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। अगर अयोध्या में नहीं हुआ, तो आप इसे कहां बनाएंगे? यह स्पष्ट है कि यह मक्का, मदीना या वेटिकन सिटी में तो बनेगा नहीं।’’ रामदेव संतराम मंदिर द्वारा आयोजित एक योग शिविर में भाग लेने के लिए आये थे।

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह एक निर्विवाद तथ्य है कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है। भगवान राम केवल हिंदुओं के ही नहीं, बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे। राम मंदिर का यह मुद्दा देश के गौरव से जुड़ा है। इसका वोट बैंक की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।’’ 

विपक्षी कांग्रेस ने रामदेव पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि उनके जैसे धार्मिक नेता सत्तारूढ़ भाजपा के ‘‘लाभार्थी’’ है और चुनावों में जीत दिलाने में पार्टी की मदद के लिए इस तरह के बयान देते है।

गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा, ‘‘बाबा रामदेव जैसे लोग सत्तारूढ़ भाजपा के लाभार्थी हैं। इस तरह के बाबा एक बार फिर चुनावों से पहले भाजपा और मोदी सरकार की मदद करने के लिए सामने आए हैं ताकि अगले पांच वर्षों के लिए और अधिक लाभ उठाए जा सकें।’’ 

टॅग्स :राम माधवबाबा रामदेवलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए