लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः कांग्रेस में बदलाव, आनंद शर्मा और राजीव सातव की जगह प्रमोद तिवारी-रजनी पाटिल को ये जिम्मेदारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 11, 2023 20:06 IST

कांग्रेस ने शनिवार को राज्यसभा में प्रमोद तिवारी को पार्टी का उपनेता जबकि रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद शर्मा की सेवानिवृत्ति और राजीव सातव के निधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नियुक्तियां की गई हैं।नियुक्तियों के संबंध में एक पत्र राज्यसभा के सभापति को भेजा गया है।उत्तर प्रदेश में 80 और महाराष्ट्र में 48 सांसद चुन कर आते हैं। 

नई दिल्लीः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए बदलाव शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के धाकड़ नेता और पूर्व कैबिनेट प्रमोद तिवारी पर बड़ा दांव खेला है। उत्तर प्रदेश से 80 और महाराष्ट्र से 48 सांसद चुन कर आते हैं। रजनी पाटिल को भी कांग्रेस को बड़ा पद दिया गया है। 

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अपने वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने का फैसला किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, "कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को स्वीकृति दी।

इन नियुक्तियों के बारे में राज्यसभा के सभापति (जगदीप धनखड़) को सूचित किया गया।" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही उच्च सदन में पार्टी के नेता यानी नेता प्रतिपक्ष हैं। रमेश मुख्य सचेतक की भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस ने 13 मार्च से आरम्भ हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण से दो दिन पहले ये नियुक्तियां की हैं।

पिछले साल की शुरुआत में आनंद शर्मा का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से सदन में पार्टी का कोई उपनेता नहीं था। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले तिवारी राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। महाराष्ट्र से संबंध रखने वाली रजनी पाटिल अपने ही प्रदेश से उच्च सदन की सदस्य हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी