लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने कहा, भाजपा और कांग्रेस वालो! जान लो- 'आतिशी सिंह' है उनका पूरा नाम, राजपूतानी हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2019 13:04 IST

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आप की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं पंजाबी हिंदू परिवार से हूं और यह जानते हुए भी पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ खान मेरे बारे में झूठ बोल रहे हैं और मुझे यहूदी बता रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें ‘‘राजपूतानी’’ बताते हुए भाजपा और कांग्रेस को उनसे बचके रहने की सलाह दी। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आप की उम्मीदवार हैं आतिशी मार्लेना। दिल्ली में 12 मई को मतदान।

अपने सरनेम (उपनाम) को लेकर विवाद का सामना कर रहीं पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आप की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना के बचाव में आते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें ‘‘राजपूतानी’’ बताते हुए भाजपा और कांग्रेस को उनसे बचके रहने की सलाह दी।

सिसोदिया ने एक ट्वीट किया, ‘‘मैं दुखी हूं कि भाजपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर पूर्वी दिल्ली से हमारी उम्मीदवार के धर्म को लेकर झूठ फैला रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और कांग्रेस वालो! जान लो- 'आतिशी सिंह' है उनका पूरा नाम, राजपूतानी हैं, पक्की क्षत्राणी...झाँसी की रानी हैं, बच के रहना। जीतेगी भी और इतिहास भी बनाएंगी।’’

आतिशी ने निर्वाचन आयोग को दिए अपने हलफनामे और नामांकन पत्र में मार्लेना सरनेम फिर से लगाया जिसके बाद उनके धर्म को लेकर कथित तौर पर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने पिछले साल अपना सरनेम इस आशंका से हटा दिया था कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं।

गौरतलब है कि ओखला से कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पर कथित तौर पर आतिशी को यहूदी बताया और मुसलमानों से उनके लिए वोट ना करने के लिए कहा। इसके बाद सिसोदिया आप उम्मीदवार के बचाव में उतरे।

खान को वीडियो में कथित तौर पर कहते सुना जा रहा है, ‘‘हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई भाई-भाई लेकिन यहूदी नहीं। यहूदी का भारत में कोई स्थान नहीं है।’’ आतिशी ने भी अपने खिलाफ इस विवाद पर जवाब देते हुए कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा है।

आतिशी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं पंजाबी हिंदू परिवार से हूं और यह जानते हुए भी पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ खान मेरे बारे में झूठ बोल रहे हैं और मुझे यहूदी बता रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास राहुल गांधी के लिए तीन सवाल हैं जो भाईचारे की बात करते हैं। क्या वह इस बयान से सहमत हैं? क्या वह मुझसे माफी मांगेंगे? वह आसिफ मोहम्मद खान के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे?’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019मनीष सिसोदियाआतिशी मार्लेनाआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअरविन्द केजरीवालउत्तर पूर्वी दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील