लाइव न्यूज़ :

आज लोकसभा में ओम बिरला के निशाने पर आए भगवंत मान, कहा- मुझसे अनुमति लेकर करें ये काम!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 4, 2019 17:04 IST

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कठोरता के साथ सदन का संचालन कर रहे हैं। गुरुवार को भगवंत मान को चुप कराते हुए उन्होंने कहा कि मैं पढ़ा लिखा सभापति हूं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को नियमों का पाठ पढ़ाया। कार्यभार संभालने के बाद ओम बिरला अक्सर लोकसभा के सदस्यों को नियमों की सीख देते रहते हैं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को नियमों का पाठ पढ़ाया। नियमों का उल्लंघन कर रहे भगवंत मान को चुप कराते हुए ओम बिरला ने कहा कि मैं पढ़ा-लिखा सभापति हूं। इतना सुनकर सदन में ठहाके लगने लगे। गौरतलब है कि कार्यभार संभालने के बाद ओम बिरला अक्सर सदन के सदस्यों को नियमों की सीख देते रहते हैं।

क्या है पूरा मामला

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने शून्यकाल में मुद्दा उठाने का नोटिस दिया। स्पीकर से इजाजत मिलने के बाद भगवंत मान ने विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया। इसपर ओम बिरला ने आपत्ति जताई और कहा कि आपने पंजाब में अध्यापकों की सैलरी पर बोलने की इजाजत मांगी है लेकिन विषयांतर कर रहे हैं। उन्होंंने कहा कि मैं पढ़ा लिखा सभापति हूं। हालांकि बाद में उन्होंने विषय बदलने की इजाजत दे दी।

पहले भी कई सदस्यों को मिली नसीहत

लोकसभा में ‘केंद्रीय शैक्षणिक संस्था (शिक्षकों के काडर में आरक्षण) विधेयक-2019’ पर चर्चा का जवाब देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जब एक सदस्य को अपनी बात रखने का मौका दिया तब अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा कि ‘मंत्री जी आज्ञा देने का काम मेरा है, आपका नहीं है।’

‘सदन को बंगाल विधानसभा मत बनाइए’

पश्चिम बंगाल की सरकार पर ‘कट मनी’ लिये जाने के आरोपों पर बुधवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली तथा उन्हें शांत करवाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को यहां तक कहना पड़ा कि ‘सदन को बंगाल विधानसभा मत बनाइए।’

टॅग्स :ओम बिरलालोकसभा संसद बिलसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब