लाइव न्यूज़ :

हेमंत करकरे शहीद लेकिन एसटीएफ चीफ के रूप में सही नहीं था उनका काम: लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 1, 2019 14:32 IST

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन मंगलवार को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मुलाकात के दौरान मुंबई पुलिस के पूर्व एसटीएफ हेमंत करकरे पर टिप्पणी की। प्रज्ञा ठाकुर कांग्रेस उम्मीदवार और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर की नज़र इस भोपाल लोकसभा सीट पर लगी हुई है। स्पीकार महाजन ने बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा साध्वी को विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

मध्यप्रदेश में शहीद हेमंत करकरे का अपमान किए जाने का सिलासिला जारी है। अब अपमान लोकसभा की स्पीकर तथा इन्दौर से भाजपा की आठ बार की सांसद सुमित्रा महाजन ने किया। महाजन ने कहा कि करकरे ड्यूटी के दौरान मारे गए थे,  इसलिए उन्हें शहीद माना जाएगा लेकिन महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख के रुप में उनकी भूमिका सन्देह से परे नहीं।

श्रीमती महाजन साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से भी मुलाकात की। वहीं, स्पीकर महाजन के इस बयान पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे गर्व है कि अशोक चक्र विजेता शहीद हेमंत करकरे के साथ आप (महाजन) ने मुझे जोड़ा।

मध्यप्रदेश प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में है तो दूसरी ओर से मालेगाँव बम ब्लास्ट में आरोपी रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा ने उनके सामने उतरा है। देश भर की नज़र इस सीट पर लगी हुई है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सबसे पहले हेमंत करकरे की शहादत पर सावलिया निशाना लगा कर देश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। उनके बयान पर जब भाजपा पर चौतरफा हमला हुआ तो भाजपा ने उनके बयान से कन्नी कटते हुए कहा कि वे हेमंत करकरे को शहीद मानती है।

सुमित्रा महाजन ने खड़ा किया हेमंत करकरे की शहादत पर सवाल

महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे साल 2008 में हुए मुंबई हमले में शहीद हो गये थे। (फाइल फोटो)
प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बाद अब भाजपा की वरिष्ठ नेता और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने करकरे की शहदत पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान हेमंत करकरे की निधन हुआ है। इसलिए उन्हें शहीद माना जायेगा लेकिन महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख के रुप में उनकी भूमिका सन्देह के घेरे में है।

 कहा जाता है कि करकरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोपाल से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के सम्पर्क में थे।

यही नहीं श्रीमती महाजन ने कहा कि दिग्विजय सिंह के इशारे पर ही एटीएस ने इन्दौर से कई लोगों को गिरफ्तार किया था।इन्दौर से सांसद होने के नाते मैंने महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई की जानकारी चाही थी लेकिन मुझे नहीं दी गई। इन्दौर से जिस दिलीप पाटीदार को आंतकी मान कर एटीस उठा कर ले गयी थी वह आज तक गायब है। इससे संदेह तो होगा।

वहीं श्रीमती महाजन के इस बयान पर  दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सुमित्रा ताई, मुझे गर्व है कि मेरा नाम अशोक चक्र विजेता शहीद हेमंत करकरे के साथ आप मुझे जोड़ती हैं। सुमित्रा ताई, मैं धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के हमेशा खिलाफ रहा हूँ। मुझे गर्व है कि मुख्यमंत्री रहते हुए मुझें सिमी और बजरंग दल दोनों को बैन करने की सिफारिश करने का साहस था। मेरे लिए देश सर्वोपरि है,ओछी राजनीति नहीं।

इस बयान के बाद स्पीकर महाजन प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मुलाकात की। इस मुलाकात में स्पीकर के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी मौजूद थे। स्पीकर ने साध्वी को विजयी होने का आशीर्वाद भी दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भोपालसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरदिग्विजय सिंहसुमित्रा महाजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?