लाइव न्यूज़ :

लालू ने ट्वीट कर CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-अब तीर कमल के फूल को चीरने के काम आ रहा है'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2019 18:02 IST

नीतीश के इन्हीं बयानों को ध्यान में रखकर लालू ने कहा है कि 'बिजली जाने पर अब भी लालटेन जलाना ही पडता है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू ने कहा है कि 'अब तीर कमल के फूल को चीरने के काम आ रहा है।'लालू ने कहा है कि बिजली जाने पर अभी भी लालटेन जलाने की जरूरत पड़ती है। 

चारा घोटाला मामले में जेल में कैद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लालू ने कहा है कि बिजली जाने पर अभी भी लालटेन जलाने की जरूरत पड़ती है। 

इसके साथ ही लालू ने जनता दल यूनाइटेड के चुनाव चिन्ह पर भी तंज कसा है। लालू ने कहा है कि 'अब तीर कमल के फूल को चीरने के काम आ रहा है।'

अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर तंज के अंदाज में कहा करते हैं कि बिहार के हर घर तक बिजली पहुंच गई है और अब यहां लालटेन की जरूरत ही नहीं है। नीतीश के इन्हीं बयानों को ध्यान में रखकर लालू ने कहा है कि 'बिजली जाने पर अब भी लालटेन जलाना ही पडता है।

 अब कोई नीतीश को समझाए कि उसका निशान तीर तो द्वापर युग में ही खत्म हो गया था....अब उनका वह 'तीरवा' कमल के फूल को चीरने के काम आ रहा है। का समझे? कुछ बुझे?' 

लालू का यह ट्वीट उस समय आया है जब हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाया था कि लालू यादव अस्पताल में फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि अस्पताल और जिला प्रशासन ने इस मामले पर कहा था कि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। नीतीश कुमार को किसी ने गलत जानकारी दी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवआरजेडीनीतीश कुमारबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप