लाइव न्यूज़ :

Loksabha Election Punjab 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 'आप' ने जारी की पहली लिस्ट, इन्हें मिला टिकट

By धीरज मिश्रा | Updated: March 14, 2024 13:30 IST

Loksabha Election Punjab 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब लोकसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की पहली लिस्ट पहली लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नामपंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर अकेले मैदान में है आप

Loksabha Election Punjab 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी के एक्स हैंडल से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। आप के द्वारा एक लेटर भी पोस्ट किया। इस लेटर में 8 उम्मीदवारों के नाम हैं। बताते चले कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीट हैं। 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रहा है। यहां पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया है। यहां पर आप की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। सीएम भगवंत मान को भरोसा है कि उनके कामों पर जनता मुहर लगाएगी और 13 की 13 लोकसभा सीट आप की झोली में आएगी। 

8 उम्मीदवार जिन्हें आप ने दिया टिकट

अमृतसर- कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब- लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर- सुशील कुमार रिंकूफतेहगढ़ साहिब- गुरप्रीत सिंह जी.पी, फरीदकोट- करमजीत अनमोल, बठिंडा- गुरमीत सिंह खुडियां, संगरूर- गुरुमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ बलबीर सिंह को आप ने उम्मीदवार बनाया है।

लोकसभा में आप की संख्या 1

लोकसभा में अपनी संख्या बढ़ाने के लिए पंजाब की 13 सीट आम आदमी पार्टी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। बीते कुछ समय पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पंजाब की 13 लोकसभा सीट दिला दीजिए। फिर देखिए कोई काम नहीं रुकने देंगे। वहीं, भगवंत मान भी लगातार कई मंचों पर कह चुके हैं कि 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजयी होंगे।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि लोकसभा में आम आदमी पार्टी की संख्या 1 है। कुछ समय पहले जब जालंधर लोकसभा के लिए उपचुनाव हुए तो आप के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू जीते थे। इससे पहले पार्टी का लोकसभा में खाता शून्य था। रिंकू सिंह के जीतने के बाद आप का लोकसभा में खाता खुला था। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअरविंद केजरीवालपंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?