लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, यूपी से 7 और उम्मीदवार तय

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 17, 2019 00:29 IST

केरल से 12, यूपी से 7, छत्तीसगढ़ 5, अरुणाचल प्रदेश से 2 और एक केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Open in App

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें केरल से 12, यूपी से 7, छत्तीसगढ़ 5, अरुणाचल प्रदेश से 2 और एक केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। एर्नाकुलम लोकसभा सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री के. वी. थॉमस को टिकट नहीं दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में कैराना से हरेंद्र मलिक, बिजनौर से इंदिरा भट्टी, मेरठ से ओमप्रकाश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर से अरविंद सिंह चौहान, अलीगढ़ से बृजेन्द्र सिंह, हमीरपुर से प्रीतम लोधी और घोषी से बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है। केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए तीन बार में कुल 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री के वी थॉमस ने अर्णाकुलम सीट से टिकट नहीं मिलने पर निराशा जतायी और अपनी पार्टी पर निशाना साधा।

वाईएसआर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश से नौ प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की: वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में 11 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने नौ प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार रात जारी कर दी। संभावना है कि पार्टी अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी सभी 175 विधानसभा सीटों और शेष 16 संसदीय सीटों के लिए प्रत्याशियों की अगली सूची रविवार को जारी करेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए वाईएसआरसी द्वारा नये प्रत्याशियों को मौका दिये जाने के कारण पहली सूची में केवल दो पुराने चेहरों को जगह मिल पाई। इस बीच, जन सेना पार्टी ने इलुरू लोकसभा सीट से अर्थशास्त्री पी पुल्ला राव को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं