लाइव न्यूज़ :

लोकसभा उपचुनाव: EVM में गड़बड़ी के बाद कैराना सहित तीन लोकसभा सीटों पर हो रहा पुनर्मतदान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 30, 2018 08:22 IST

कैराना लोकसभा सीट के लिए सहारनपुर के 68 और शामली के 5 बूथों पर सुबह सात बजे से ही मतदान जारी है और मतदान शाम 6 बजे तक किया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: महाराष्ट्र के पालघर, भंडारा-गोंदिया और कैराना लोकसभा उपचुनाव के दौरान वीवीपीएटी और ईवीएम में गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद इस मामले की चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया और बुधवार सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया। 

कैराना लोकसभा सीट के लिए सहारनपुर के 68 और शामली के 5 बूथों पर सुबह सात बजे से ही मतदान जारी है और मतदान शाम 6 बजे तक किया जाएगा। वहीं, पालघर, भंडारा-गोंदिया में भी मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइनें लगना शुरू हो गईं। लोग भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह-सुबह मतदान करने के लिए घरों से निकल आए।

गौरतलब है कि ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से कई जगह बवाल मच गया था। इसके चलते मतदान के लिए आए मतदाताओं को चिलचिलाती धूप में बिना वोट किए ही वापस लौटना पड़ा। कांग्रेस और एनसीपी ने ईवीएम खराबी वाले जगहों पर पुन: मतदान की मांग भी की थी। 

बता दें कि देश में चार लोकसभा और विधानसभा की 10 सीटों पर 28 मई को उपचुनाव हुए थे। लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नगालैंड लोकसभा सीट पर मतदान हुए थे। 

वहीं, पलुस कादेगांव (महाराष्ट्र), नूरपुर (उप्र) , जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपति (मेघालय), शाहकोट (पंजाब) थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। इन चुनावों के नतीजे 31 मई को आएंगे। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :उपचुनाव 2018चुनाव आयोगउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर