लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः जाट-यादव-दलित वोटबैंक में BJP की सेंध, जानें कैसे बिगड़ा महागठबंधन का खेल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 27, 2019 10:01 IST

Lokniti-CSDS Post Poll Survey: बीजेपी ने महागठबंन के जातीय समीकरण को तहस-नहस कर दिया और महागठबंधन के कोर वोटर माने जा रहे जाट, यादव और दलितों में सेंध लगा ली।

Open in App
ठळक मुद्दे80 संसदीय सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एकबार फिर धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए 62 सीटें हासिल की।प्रदेश में सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं हासिल हुई उसके पीछे कई कारण हैं

लोकसभा चुनाव नतीजे 2019 सामने आने के बाद राजनीतिक विश्लेषकों को सबसे ज्यादा हैरान उत्तर प्रदेश ने किया। यहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। लोकनीति-सीएसडीएस का पोस्ट पोल सर्वे में यह बात सामने आई है कि बीजेपी ने सपा-बसपा-रालोद के जातीय समीकरण को तहस-नहस कर दिया। महागठबंधन के कोर वोटर माने जा रहे जाट, यादव और दलितों में बीजेपी ने सेंध लगा ली।

उत्तर प्रदेशः लोकसभा चुनाव नतीजों पर एक नजर

80 संसदीय सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने एकबार फिर धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए 62 सीटें हासिल की। प्रदेश में बीजेपी ने 49.56 प्रतिशत वोट हासिल किए। महागठबंधन का हिस्सा रही बहुजन समाज पार्टी ने 19.26 प्रतिशत वोट के साथ 10 सीटें जीती। महागठबंधन का ही हिस्सा समाजवादी पार्टी को 17.96 प्रतिशत वोट के साथ सिर्फ पांच सीटों पर जीत हासिल हुई। दो सीटें बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने जीते। कांग्रेस को सिर्फ सोनिया गांधी की सीट रायबरेली में जीत मिली जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

जाट, यादव और दलित मतदाताओं में बीजेपी की सेंधमारी

लोकनीति-सीएसडीएस के पोस्ट पोल सर्वे के मुताबिक जाट वोट जिसे पश्चिमी यूपी में राष्ट्रीय लोक दल का कोर वोटर माना जाता है, उसने इसबार महागठबंधन पर भरोसा नहीं जताया। ना सिर्फ सपा-बसपा बल्कि जाटों ने आरएलडी प्रत्याशियों को भी वोट नहीं दिया। सर्वे के मुताबिक 91 प्रतिशत जाट मतदाताओं ने बीजेपी को वोट किया है।

समाजवादी पार्टी का कोर वोटर माने जा रहे यादव समुदाय ने भी पहले की तरह महागठबंधन का साथ नहीं दिया। 23 प्रतिशत यादव मतदाता बीजेपी के पास चले गए। यह आंकड़ा 2017 के विधानसभा चुनाव से भी ज्यादा है जब सूबे में सपा-कांग्रेस ने गठबंधन किया था।

बहुजन समाज पार्टी अपना जाटव वोटबैंक साधने में तो कामयाब रही हैं लेकिन नॉन जाटव दलित वोटबैंक में बीजेपी ने सेंध लगा ली। सर्वे के मुताबिक करीब 48 प्रतिशत नॉन जाटव दलितों ने बीजेपी प्रत्याशियों को वोट दिया।

मुस्लिम मतदाताओं की बात करें तो उसमें कांग्रेस पार्टी ने करीब 14 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया। इसी वजह से कई सीटों पर महागठबंधन और बीजेपी प्रत्याशियों में जीत का अंतर बढ़ गया। इसके अलावा ब्राह्मण, ठाकुर, कुर्मी-कोइरी और अन्य सवर्ण जातियों ने एकमुश्त बीजेपी को वोट किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा