लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: खड़गे ने कहा-आज सच बोलने और लिखने की आजादी पर खतरा, मीडिया स्वतंत्रता के मामले में भारत 150वें स्थान पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2023 14:49 IST

Lokmat National Conclave: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘लोकमत कॉनक्लेव’ में कहा, ‘‘हमारे संसदीय लोकतंत्र में सांसदों और मीडिया को सवाल पूछने का विशेषाधिकार है, लेकिन जब संसद में रखी जाने वाली बातें कार्यवाही से निकाली जाती हैं, शायरी तक निकाली जाती है, तो हमें पीड़ा जरूर होती है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे ‘पेड न्यूज’, सनसनीखेज और पक्षपात वाली खबरों से मीडिया की छवि को थोड़ा झटका लगा है। संसद के भीतर रखी गई बातों को कार्यवाही से हटा दिया जाता है, तो बहुत पीड़ा होती है।

Lokmat National Conclave: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की स्थिति पर चिंता जताते हुए मंगलवार को दावा किया कि आज सच बोलने और लिखने की आजादी पर खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘पेड न्यूज’, सनसनीखेज और पक्षपात वाली खबरों से मीडिया की छवि को थोड़ा झटका लगा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद के भीतर रखी गई बातों को कार्यवाही से हटा दिया जाता है, तो बहुत पीड़ा होती है। खड़गे ने ‘लोकमत कॉनक्लेव’ में कहा, ‘‘हमारे संसदीय लोकतंत्र में सांसदों और मीडिया को सवाल पूछने का विशेषाधिकार है, लेकिन जब संसद में रखी जाने वाली बातें कार्यवाही से निकाली जाती हैं, शायरी तक निकाली जाती है, तो हमें पीड़ा जरूर होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘चिंता की बात है कि जिस देश के संविधान ने मीडिया को इतनी आजादी दी है, वह देश आज मीडिया की स्वतंत्रता के मामले में दुनिया के 180 देशों में से 150वें स्थान पर है।’ राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि देश में सच लिखने और बोलने की आजादी पर खतरा है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डमल्लिकार्जुन खड़गेBJPकांग्रेससंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप