लाइव न्यूज़ :

Lokmat Impect: खबर पर संज्ञान,28 हजार पदों पर होगी भर्ती, MP सामान्य प्रशासन विभाग का PEB को पत्र

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 27, 2024 12:46 IST

लोकमत की खबरों पर MP सरकार ने लिया संज्ञान। कर्मचारी मंडल (PEB) की रुकी परीक्षाओं के नतीजे होंगे घोषित। मोहन सरकार तय किया फार्मूला।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत की खबर के बाद जागीं सरकारएमपी कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार होगा खत्मराज्य शासन ने कर्मचारी चयन मंडल को सुझाया फार्मूला

कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षाओं ेके रिजल्ट होंगे घोषित

मध्य प्रदेश में लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े मामले को लेकर लोकमत की दिखाई खबर का असर हुआ है। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा आयोजित सरकारी पदों पर भर्ती परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े और सरकारी पदों पर भर्ती को लेकर परेशान परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल के द्वारा आयोजित परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने का ऐलान कर दिया है। सीएम मोहन के ऐलान के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल को नतीजे घोषित करने का फार्मूला सुझाया है।

शिवराज सरकार के कार्यकाल में हुई थी परीक्षाएं दरअसल मध्य प्रदेश में शिव राज में चुनाव के पहले आधा दर्जन परीक्षाओं के जरिए सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी हुई थी। लेकिन परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी और आरक्षण फार्मूले को लेकर परीक्षाओं के नतीजे अब तक घोषित नहीं हो पाए ।

लोकमत ने खबरों के जरिए उठाया था मुद्दा

लोकमत ने 18 जनवरी को दिखाई एक खबर में सवाल उठाया था कि क्या शिवराज के दाग मोहन धो पाएंगे? इसके बाद 19 जनवरी को लोकमत ने सरकार को आइना दिखाया था कि जब एक विभाग के अधीन परीक्षा लेने वाली दो एजेंसियां हैं जिसमें से एक एजेंसी एमपीपीएससी परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर रही है तो दूसरी तरफ कर्मचारी चयन मंडल में वह फार्मूला क्यों लागू नहीं किया जा रहा?

 इसी खबर को संज्ञान लेते हुए मोहन सरकार ने अब सभी परीक्षाओं के नतीजे जल्द घोषित करने का ऐलान किया है और वहीं राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल को 87- 13 का फार्मूला सुझाया है। पत्र में PEB को MPPSC के घोषित नतीजे की तरह कर्मचारी चयन मंडल के नतीजे घोषित करने का सुझाव दिया है । इसके तहत 87 पदों पर नतीजे घोषित होंगे जबकि 13 फीसदी पदों की चयन सूची कोर्ट के अंतिम आदेश के बाद जारी होगी।

 

किन परीक्षाओ के रिजल्ट होंंगे घोषित

दरसल मध्य प्रदेश में चुनाव के पहले आयोजित पटवारी भर्ती, वनरक्षक भर्ती, पुलिस कांस्टेबल, कृषि विस्तार अधिकारी जैसे विभागों में भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित की थी जिसमें 25 लाख से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया था और लंबा समय बीत जाने के बाद इन परीक्षाओं के नतीजे घोषित नहीं हो पाए। सरकार के इस सिस्टम पर लोकमत के सवाल उठाने के बाद सरकार ने अब नतीजे घोषित करने की तैयारी कर ली है। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshएग्जाम रिजल्ट्समोहन यादवव्यापमं
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?