लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी के आरोपों पर कहा, "भारत की संसद में सभी सांसदों को बोलने का अबाध अधिकार है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2023 07:37 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बहरीन के मनामा में अंतर-संसदीय संघ की 146वीं सभा में स्पष्ट किया है कि भारत की संसद में सभी सांसदों को अपने विचार व्यक्त करने का अबाध अधिकार प्राप्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार कियाओम बिरला ने कहा कि भारतीय संसद में सभी सांसदों को बोलने का पूरा अधिकार हैराहुल गांधी ने कहा था कि संसद में विपक्षी सांसदों के माइक्रोफोन को बंद कर दिया जाता है

मनामा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस नेता और केरल से लोकसभा के सांसद राहुल गांधी के उन आरोपों पर पलटवार किया है, जिसमें राहुल गांधी ने मौजूदा भारतीय संसदीय व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया था कि विपक्षी दलों के सांसदों को संसद में बोलने में व्यवधान पैदा किया जाता है और उनके माइक को बंद कर दिया जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि राहुल गांधी ने यह गंभीर आरोप विदेशी धरती यानी लंदन में लगाया था और अब लोकसभा प्रमुख ओम बिरला ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करने के लिए विदेशी धरती को ही चुना है। इससे पहले इस मुद्दे पर केंद्र की सत्ता में अगुवाई करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्यक्ष तौर पर और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने अप्रत्यक्ष तौर से देश में ही राहुल गांधी की तीखी आलोचना की थी।

लेकिन बीते रविवार को बहरीन के मनामा में अंतर-संसदीय संघ की 146वीं सभा में सामान्य बहस को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय मंच से स्पष्ट किया है कि भारत की संसद में सभी सांसदों को अपने विचार व्यक्त करने का अबाध अधिकार प्राप्त हैं। वहीं राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में इसके ठीक विपरित कहा था कि जब वह सदन में बोलते हैं तो उनका माइक्रोफोन बार-बार बंद कर दिया जाता है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय संसदीय व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारत में हमारे पास एक मजबूत भागीदारी वाला लोकतंत्र और जीवंत बहुदलीय संसदीय प्रणाली है, जहां नागरिकों की आशाएं और आकांक्षाएं निर्वाचित सांसदों के माध्यम से संसद के पटल पर अभिव्यक्त की जाती हैं। भारत की संसद में चुने गये सभी लोकसभा सदस्य अपने विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता का आनंद लेते हैं।"

ओम बिरला ने बहरीन में 'शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और समावेशी समाज को बढ़ावा देना: असहिष्णुता के खिलाफ लड़ाई' विषय पर बोलते हुए कहा कि भारत की लोकतंत्रिक और संसदीय परंपरा का दीर्घकालिक दृष्टिकोण है कि सभी वैश्विक मुद्दों को बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्वक हल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भारत में संसद ने "समकालीन वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, सतत विकास और विकास के विषय पर हमेशा व्यापक और सार्थक बहस और कोविड-19 महामारी पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया है।"

मालूम हो कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा राहुल गांधी के आरोपों पर दी गई प्रतिक्रिया से पहले राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कांग्रस सांसद राहुल गांधी की जमकर आलोचना की थी और एक पुस्तक विमोचन पर कहा था, "अगर कोई कहता है कि भारतीय संसद में माइक बंद कर दिए जाते हैं, तो यह देश का अपमान है।" हालांकि जगदीप धनखड़उन्होंने गांधी का नाम सीधे तौर पर नाम नहीं लिया था।

भारत की संसदीय प्रणाली पर यह पूरी बहस तब सामने आयी, जब पिछले हफ्ते राहुल गांधी ने ब्रिटिश सांसदों से कहा कि वह जब कई बार लोकसभा में कई गंभीर विषयों पर बोलना चाहते थे, अपना माइक्रोफोन चालू नहीं कर सके क्योंकि उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया था ताकि संसद में विपक्षी आवाजों को दबाया जा सके।

टॅग्स :ओम बिरलाराहुल गांधीBJPकांग्रेसजगदीप धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"