लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Polls 2024: कैसे जानें कि आपके उम्मीदवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है? चुनाव आयोग ने बताया तरीका

By रुस्तम राणा | Updated: March 16, 2024 19:40 IST

Lok Sabha Elections 2024 Dates: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को अखबार में तीन बार सूचना प्रकाशित करके और टीवी चैनलों पर चलाकर जनता को इसके बारे में सूचित करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य चुनाव आयुक्त ने "अपने उम्मीदवार को जानें" एप्लिकेशन के बारे में जानकारी दीमतदाता यह जान सकता है कि आपके निर्वाचन क्षेत्र में किस तरह का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा हैकुमार ने कहा- वोटर को केवाईसी ऐप के माध्यम से उम्मीदवार से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को कहा कि राजनीतिक दलों को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के चयन का औचित्य बताना होगा। उन्होंने यह बात "अपने उम्मीदवार को जानें" एप्लिकेशन के बारे में जानकारी देते हुए कही, जहां नागरिक अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कुमार ने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को अखबार में तीन बार सूचना प्रकाशित करके और टीवी चैनलों पर चलाकर जनता को इसके बारे में सूचित करना होगा और राजनीतिक दलों को यह भी बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए क्यों चुना। उन्होंने कहा, "हमें बताएं कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार के चयन का आधार क्या है।"

आप अपने निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवारों का विवरण कहां पा सकते हैं?

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि एक मतदाता यह जान सकता है कि आपके निर्वाचन क्षेत्र में किस तरह का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा, "क्या उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि है, क्या उसके खिलाफ आपराधिक मामले हैं, या उनकी संपत्ति और देनदारियां क्या हैं - मतदाताओं को केवाईसी ऐप के माध्यम से ये सभी जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है।"

चुनाव आयोग द्वारा जारी लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में होंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। इसी प्रकार दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें का 20 मई, छठे का 05 मई और 01 मई को सातवां यानी आखिरी चरण का मतदान कराया जाएगा। 

वहीं सभी सातों चरणों के नतीजे 4 जून को आएंगे। आम चुनाव के साथ ही चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। जबकि इसी दौरान 26 विधानसभा सीटों में उपचुनाव भी कराए जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ECIचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?