लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस का हाथ छोड़ परनीत कौर ने थाम लिया कमल का फूल', पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी बीजेपी में हुई शामिल

By धीरज मिश्रा | Updated: March 14, 2024 14:38 IST

Lok Sabha Election 2024: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कमल का दामन थाम लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी में शामिल हुई कांग्रेस नेता परनीत कौर पटियाला लोकसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव 2023 में कांग्रेस ने किया था सस्पेंड

Lok Sabha Election 2024:पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कमल का दामन थाम लिया है।कौर गुरुवार को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालाय में भाजपा में शामिल हुईं। उनके शामिल होने से आगामी लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले मैदान में हैं।

गुरुवार को 8 उम्मीदवार को केजरीवाल ने मैदान में भी उतार दिया है। वहीं, पंजाब कांग्रेस की दिग्गज नेताओं में से एक परनीत कौर ने आखिरकार कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में चली गई हैं। उनके जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा में उन्हें बीजेपी अपना उम्मीदवार बनाएगी। चलिए जानते हैं कि किस सीट से परनीत कौर को मैदान में उतारा जा सकता है। 

पूर्व सीएम ने पहले ही थाम लिया था बीजेपी का दामन

परनीत कौर के पति और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह साल 2022 में बीजेपी में शामिल हो गए थे। सिंह ने अपनी पार्टी का विलय भी बीजेपी में कर लिया था। सिंह पंजाब कांग्रेस के लिए प्रमुख चेहरों में से एक होते थे।

पटियाला से लड़ेंगी चुनाव

1999 से परनीत कौर लगातार पटियाला लोकसभा से चुनाव जीतती रही हैं। मोदी लहर के बावजूद वह पटियाला लोकसभा क्षेत्र में अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं। 2014-2019 में पटियाला की जनता ने उन्हें चुना। परनीत कांग्रेस की सरकार के दौरान 2009 से 2012 के बीच विदेश राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। सांसद होने के साथ वह पटियाला से विधायक भी रह चुकी हैं।

कांग्रेस ने कर दिया था सस्पेंड

कांग्रेस ने परनीत कौर को साल 2023 में पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। कांग्रेस के द्वारा कहा गया था कि वह पार्टी से हटकर काम कर रही हैं। वह लगातार बीजेपी का कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। हालांकि, पार्टी से सस्पेंड होने के बाद भी परनीत ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअमरिंदर सिंहपंजाबकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?