लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः जहां विस चुनाव में नरेन्द्र मोदी गए थे, इस बार राहुल गांधी जा रहे हैं

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 17, 2019 01:42 IST

राजस्थान में चुनाव प्रचार की जोरदार शुरूआत स्टार प्रचारकों की सभाओं के साथ हो रही है

Open in App

राजस्थान में चुनाव प्रचार की जोरदार शुरूआत स्टार प्रचारकों की सभाओं के साथ हो रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 23 अप्रैल 2019 को राजस्थान दौरे पर आएंगे. वे बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोस क्षेत्र के बेणेश्वर धाम में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे, जिस क्षेत्र में विस चुनाव 2018 के दौरान नरेन्द्र मोदी की सभा हुई थी.

क्या राजस्थान में प्रियंका गांधी की सभाएं हो पाएंगी, यह अभी साफ नहीं है, क्योंकि वे यूपी में व्यस्त हैं, लेकिन राहुल गांधी की 8-9 सभाएं राजस्थान में होंगी.  राहुल गांधी की बेणेश्वर सभा के लिए पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, राज्यमंत्री अर्जुन बामणिया, बांसवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष चांदमल जैन, डूंगरपुर जिला अध्यक्ष दिनेश खोडनिया, पूर्व विधायक घाटोल नानालाल निनामा, पूर्व विधायक आसपुर राईया मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष डूंगरपुर प्रियकांत पंड्या, जैनेंद्र त्रिवेदी, मनीष देव जोशी आदि ने सभा स्थल जायजा लिया.

उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोस क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन पिछली बार मोदी लहर में यहां से भाजपा के मानशंकर निनामा ने 577433 वोट हांसिल किए थे और 91916 वोटों से जीत दर्ज करवाई थी.

विस चुनाव 2018 में इस क्षेत्र में बीटीपी के उदय के साथ ही यहां का सियासी समीकरण बदल गया है. बीटीपी ने इस लोस क्षेत्र की दो विस सीटों पर कब्जा जमाने के साथ ही कुछ और क्षेत्रों में भी अपना असर दिखाया था. बीटीपी के लिए लोस चुनाव में जीत दर्ज करवाना तो आसान नहीं है, किन्तु कांग्रेस और बीजेपी, दोनों के वोटों को प्रभावित जरूर करेगी. बीटीपी जिसके भी ज्यादा वोट लेने में कामयाब रहेगी, उस पार्टी के हाथ से जीत फिसल जाएगी.

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोस क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से प्रमुख आदिवासी नेता ताराचन्द भगोरा, तो बीजेपी की ओर से कनकमल कटारा चुनावी मैदान में हैं. यहां 29 अप्रेल 2019 को मतदान होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए