लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान का छलका दर्द, कहा- 'जिस मध्य प्रदेश को प्यार से बनाया, कांग्रेस ने 4 महीने में बर्बाद कर दिया'

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 14, 2019 21:07 IST

शिवराज सिंह चौहान कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, आतंकवादी बचेंगे नहीं, मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के खून में है. चार महीने में ही प्रदेश को लूट खाया. एक ही छापे में 281 करोड़ निकल आया.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिशंकर अय्यर द्वारा आलेख के जरिए कही गई बात को लेकर अय्यर पर हमला बोला.अक्षय तृतीया पर इस बार विवाह योजना में बेटियों के हाथ भी पीले नहीं हुए. कांग्रेस को सबक सिखाना है: मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़वानी के ठीकरी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आतंकवादी बचेंगे नहीं, बल्कि आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.  भ्रष्टाचार कांग्रेस के खून में है, चार महीने में प्रदेश को लूट खाया, इसका उदाहरण छापे में निकले 281 करोड़ है.

शिवराज सिंह चौहान कहा कि आज किसान परेशान हैं और बिजली भी जा रही है. जब-जब बिजली जाएगी शिवराज मामा याद आएगा. मुझे तकलीफ इस बात की है कि जिस प्रदेश को मैंने इतने प्यार से बनाया. सड़कें बनाई, बेटे-बेटियों और बहनों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई, उसे कांग्रेस ने चार महीने में ही बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि गरीबों का इलाज बंद कर दिया, मेधावी बच्चों की फीस नहीं दे रहे हैं, गरीबों की असामयिक मृत्यु पर 4 लाख देता था, वह भी बंद कर दिया. अक्षय तृतीया पर इस बार विवाह योजना में बेटियों के हाथ भी पीले नहीं हुए. कांग्रेस को सबक सिखाना है.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, आतंकवादी बचेंगे नहीं, मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के खून में है. चार महीने में ही प्रदेश को लूट खाया. एक ही छापे में 281 करोड़ निकल आया.

मणिशंकर अय्यर पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिशंकर अय्यर द्वारा आलेख के जरिए कही गई बात को लेकर अय्यर पर हमला बोला. राजधानी भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में भी ऊपर वाले ने शायद मणिशंकर अय्यर को प्रेरणा दी थी कि तुम नीच बोलो और देख लो आज 44 सीटों पर आ गई कांग्रेस और अब जो कहा उससे दहाई की संख्या भी प्राप्त करना बहुत मुश्किल है.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं