लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः एयर स्ट्राइक ने बदली सट्टा बाजार की भविष्यवाणी, अब बीजेपी को 250 से ज्यादा सीटें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2019 09:31 IST

सट्टा बाजार का मानना है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद बालाकोट में भारत की एयर स्ट्राइक का असर बीजेपी को 250 से ज्यादा सीटें दिला सकता है। पहले यह आंकड़ा 200 पर ठहर रहा था।

Open in App

देश में लोकसभा चुनावों की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सटोरिये भी सक्रिय होते जा रहे हैं। चुनावी भविष्यवाणी के लिए चर्चित राजस्थान के जोधपुर का फलोदी बाजार केंद्र में एनडीए सरकार के लिए दांव लगा रहा है। बाजार के अनुसार बीजेपी को 250 से ज्यादा सीटें मिलेंगी वहीं एनडीए 300-310 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार करेगी।

सट्टा बाजार में राजस्थान की 25 सीटों में से बीजेपी के खाते में 18-20 सीटें जाने की बात कही जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सट्टा बाजार का मानना है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद बालाकोट में भारत की एयर स्ट्राइक का असर बीजेपी को 250 से ज्यादा सीटें दिला सकता है। पहले यह आंकड़ा 200 पर ठहर रहा था।

इसी प्रकार एयर स्ट्राइक के पहले कांग्रेस को 100 सीटों की भविष्यवाणी कर रहा सट्टा बाजार अब 72-74 सीटों पर सिमट कर रह गया है। यह भी पढ़ेंः- Lok Sabha Elections LIVE Updates

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देशभर में 11 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसर्जिकल स्ट्राइकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?