लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व के नेताओं को बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद कहा

By भाषा | Updated: May 24, 2019 04:05 IST

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेता अक्षय कुमार और रजनीकांत का भी धन्यवाद किया।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के दूसरी बार सत्ता में लौटने पर उन्हें बधाई संदेश देने के लिए विश्व के नेताओं और कई हस्तियों का धन्यवाद किया। मोदी ने कई ट्वीट करके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे जैसे विश्व के नेताओं को धन्यवाद कहा। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेता अक्षय कुमार और रजनीकांत का भी धन्यवाद किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति का शुक्रिया: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजग के सत्ता में लौटने पर उन्हें बधाई देने के लिए बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं भी आपके साथ करीबी द्विपक्षीय संबंधों के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं, जो वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए भी अच्छा है।’’

ट्रंप ने अपने ट्वीट में मोदी और उनकी पार्टी भाजपा को उनकी ‘‘बड़ी’’ चुनावी जीत पर बधाई दी थी। मोदी ने उनकी जीत पर बधाई देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, नेकां के नेता उमर अब्दुल्ला, द्रमुक के नेता एम के स्टालिन और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह का भी धन्यवाद किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम