लोक सभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें राहुल और सोनिया गांधी कहाँ से लड़ेंगे चुनाव?

By शीलेष शर्मा | Published: March 7, 2019 09:57 PM2019-03-07T21:57:02+5:302019-03-07T21:57:02+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। काफी दिनों से इस बात की चर्चा थी कि सोनिया गांधी 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। 

Lok Sabha elections: Congress releases first list of 15 candidates, 11 up and 4 Gujarat | लोक सभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें राहुल और सोनिया गांधी कहाँ से लड़ेंगे चुनाव?

लोक सभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें राहुल और सोनिया गांधी कहाँ से लड़ेंगे चुनाव?

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्‍मीदवारों पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में चार उम्‍मीदवार गुजरात से हैं। बाकी ग्यारह(11) उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि कांग्रेस की इस पहली सूची में कांग्रेस की यूपी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है। 

राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं,  सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। काफी दिनों से इस बात की चर्चा थी कि सोनिया गांधी 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। गुजरात के अहमदाबाद - पश्चिम से राजू परमार को टिकट दिया गया है। आणंद से भरत सिंह एम सोलंकी, वड़ोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है। 


यूपी में सहारनपुर से इमरान मसूद को टिकट दिया गया है। बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी को टिकट दिया गया है। धौरहरा लोकसभा सीट से जितिन प्रसाद हैं। उन्‍नाव से श्रीमति अन्‍नू टंडन को उम्‍मीदवार बनाया गया है। वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद को परंपरागत सीट फर्रुखाबाद ही दिया गया है। अकबरपुर से राजाराम पाल हैं। जालौन से बृजलाल खबरी, फैलाबाद से निर्मल खत्री है। वहीं, कुशीनगर से आरपीएन सिंह को टिकट दिया गया है। 

बता दें कि प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री के साथ ये चर्चा भी आम हो गई थी कि वो  रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन इस लिस्ट ने वो सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कहा जा रहा था कि सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से लोकसभा 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। 

Web Title: Lok Sabha elections: Congress releases first list of 15 candidates, 11 up and 4 Gujarat