लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: राजस्थान में अगले महीनें उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है कांग्रेस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 28, 2019 03:58 IST

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों के भीतर ही संभावित उम्मीदवारों के नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के पास भेज दिए जाएंगे.

Open in App

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान में ‘मिशन 25’ पर काम कर रही कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है और 20 फरवरी तक सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है.पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों के भीतर ही संभावित उम्मीदवारों के नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के पास भेज दिए जाएंगे.कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी पुष्टि की है कि राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अगले महीने नामों की घोषणा की जा सकती है.पांडे ने कहा, ह्यहाल ही में हमने छह दिनों के भीतर हजारों कार्यकर्ताओं से संवाद किया. सबकी राय ली गई. इस गहन विचार-विमर्श के साथ ही हमने लोकसभा चुनाव प्रचार की बड़े पैमाने पर शुरुआत कर दी है.यह पूछे जाने पर कि उम्मीदवारों की घोषणा कब तक हो सकती है, कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि पूरी संभावना है कि 20 फरवरी तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी.

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल