लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने किया खुलासा, पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से सपा ने पूर्व फौजी तेजबहादुर को क्यों उतारा?

By भाषा | Updated: April 30, 2019 15:50 IST

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 'ठोंको नीति' लागू की है। यह नीति जनता और पुलिस से होती हुई भाजपा विधायकों और सांसदों में भी आ गयी।

Open in App
ठळक मुद्देसपा अध्यक्ष ने कहा कि अगड़ी जातियों को आरक्षण दिये जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं हैअखिलेश ने कहा, इस सरकार में सिर्फ जनता ही नहीं, जानवर भी परेशान हैं

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एक फौजी को टिकट देकर भाजपा के आतंकवाद के मुद्दे की हवा निकाल दी है। अखिलेश ने एक चुनावी रैली में कहा ‘‘भाजपा के लोग चुनाव प्रचार के दौरान आतंकवाद की बात कर रहे हैं।

हमने वाराणसी से एक फौजी को टिकट देकर उनके इस मुद्दे की भी हवा निकाल दी है। वह फौजी असली है, जिसने सीमा पर देश की सुरक्षा की है। भाजपा के लोग कहते हैं कि उनकी वजह से देश सुरक्षित है। लेकिन हम कहते हैं कि हमारे जवानों की वजह से ही देश सुरक्षित है। जनता को भाजपा के बहकावे में नहीं आना चाहिये।’’

बीजेपी सरकार के वादों पर हमला

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगड़ी जातियों को आरक्षण दिये जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस बारे में विरोधी कोई भी झूठ फैला सकते हैं, कोई भी साजिश कर सकते हैं जिससे सावधान रहना होगा। अखिलेश ने लोगों से कहा कि वर्ष 2014 में बड़े—बड़े वादे करके भाजपा सत्ता में आयी और अब 2019 चल रहा है। इन पांच साल में हमारे बुंदेलखण्ड और बांदा के लोगों को क्या मिला है उसका हिसाब और आकलन करने का चुनाव है। 

सपा अध्यक्ष ने झांसी से सांसद केन्द्रीय मंत्री उमा भारती का नाम लिए बिना कहा ‘‘भाजपा ने गंगा साफ करने के लिये मंत्रालय बनाया था। गंगा साफ नहीं हुई, मगर वह मंत्रालय जिनको दिया गया था, उनका टिकट जरूर साफ कर दिया गया।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अन्य नेता सपा—बसपा—रालोद गठबंधन को महामिलावट कहते हैं। ‘‘मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह महापरिवर्तन वाला गठबंधन है। यह दो दलों के विचारों का संगम हुआ है। यह गठबंधन परिवर्तन के साथ—साथ सामाजिक न्याय का गठबंधन है। जिन्हें बरसों से न्याय नहीं मिला, यह उन्हें इंसाफ दिलाने का गठबंधन है।’’ 

योगी सरकार पर कसा तंज

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 'ठोंको नीति' लागू की है। यह नीति जनता और पुलिस से होती हुई भाजपा विधायकों और सांसदों में भी आ गयी। संतकबीर नगर में सांसद ने विधायक के साथ कथित दुर्व्यवहार किया। इसलिये यह चुनाव सिर्फ चौकीदार को हटाने का ही नहीं, बल्कि ‘ठोकीदार’ को भी हटाने का है।

 सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में सिर्फ जनता ही नहीं, जानवर भी परेशान हैं। हरदोई और कन्नौज में पिछले दिनों चुनावी सभाओं के दौरान सांड के उत्पात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने 'आवारा पशुओं' के इंतजाम का वादा पूरा नहीं किया। जो सरकार जानवरों का ध्यान नहीं रख सकती, वह इंसानों का क्या रखेगी। उन्होंने कहा ''हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम कहीं से भी संसाधन जुटाकर पशुओं के खाने—पीने और बाड़े लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का इंतजाम करेंगे।'' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादववाराणसीतेज बहादुर यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?