लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: ओडिशा में 21 लोकसभा सीट, भाजपा ने झोंकी ताकत, आम चुनाव से पहले 21 केंद्रीय नेता 21 संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2024 13:21 IST

Lok Sabha Elections 2024: ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय और राज्य नेताओं को सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव से पहले ओडिशा का दौरा करेंगे। आम चुनाव से पहले 21 केंद्रीय नेता राज्य के 21 संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे। केंद्रीय और राज्य के नेताओं को राज्य के 147 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया जाएगा।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 21 राष्ट्रीय नेता चुनाव से पहले ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयनारायण मिश्रा ने यह जानकारी दी। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय और राज्य नेताओं को सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव से पहले ओडिशा का दौरा करेंगे। मिश्रा ने कहा, ‘‘आम चुनाव से पहले 21 केंद्रीय नेता राज्य के 21 संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे। केंद्रीय और राज्य के नेताओं को राज्य के 147 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया जाएगा।''

मिश्रा ने कहा कि यह फैसला हाल ही में दिल्ली में हुई एक बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर अपना जनाधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को हराने के लिए विधानसभा क्षेत्र-विशेष रणनीति बनाई जा रही है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव आमतौर पर विधानसभा के साथ ही होते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Odisha Assemblyलोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप