लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "जो लोग सोचते हैं कि वो धोखे से चुनाव जीत सकते हैं, जनता उन्हें जवाब देगी, लोग बीजेपी से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं", अखिलेश यादव ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2024 08:53 IST

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग सोचते हैं कि वे धोखे से जीत सकते हैं, उन्हें देश की जनता अपने वोटों से जवाब देगी।

Open in App
ठळक मुद्देजो लोग सोचते हैं कि वे धोखे से जीत सकते हैं, उन्हें देश की जनता अपने वोटों से जवाब देगीअखिलेश यादव का भाजपा पर जबरदस्त हमला जनता इंडिया ब्लॉक का समर्थन कर रही है क्योंकि उसे लगता है कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है

कन्नौज: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के समापन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नौज लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव ने बीते सोमवार को इंडिया गठबंदन के जीत का भरोसा जताया और कहा कि लोग इंडिया ब्लॉक का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान सोमवार को राज्य के 12 अन्य संसदीय क्षेत्रों के साथ-साथ कन्नौज में भी मतदान हुआ।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अखिलेश यादव ने मतदान संपन्न होने के बाद कहा, "यह चुनाव इंडिया गठबंधन जीत रहा है। भारी संख्या में लोग इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। यहां शुरुआत में ईवीएंम खराब थी लेकिन बाद में उसे ठीक कर लिया गया और वोट डाले गये। जो लोग सोचते हैं कि वे धोखे से जीत सकते हैं, उन्हें देश की जनता अपने वोटों से जवाब दें। लोग भाजपा से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।''

कन्नौज में मतदान के बीच सोमवार को अखिलेश यादव ने भी लोकसभा सीट का दौरा किया। कन्नौज सीट को 1998 से समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है, लेकिन 2019 के चुनाव में इस सीट पर एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया जब भाजपा के सुब्रत पाठक जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

अखिलेश यादव बीजेपी के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। इस बीच चुनाव आयोग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार आम चुनाव के चौथे चरण में लगभग 63.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल में 76.29 प्रतिशत मतदान हुआ, जो चुनाव आयोग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक है, उसके बाद मध्य प्रदेश में 70.47 प्रतिशत मतदान हुआ।सबसे कम जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया, आयोग के डेटा के अनुसार वहां पर मतदान 37.82 प्रतिशत था।

चार चरणों के मतदान खत्म होने के बाद बचे हुए बाकी के तीन चरणों का मतदान 20 मई, 25 मई और 1 जून को संपन्न होंगे। सात चरण के लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीकन्नौजBJPइंडिया गठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए