लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "जिस कांग्रेस ने आपातकाल लगाया, वो आज 'लोकतंत्र' की बात कर रही है?" हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के कहे 'लोकतंत्र खतरे में हैं' पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 16, 2024 10:17 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस द्वारा 'देश में लोकतंत्र खतरे में होने' के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाली पार्टी के लोगों के मुंह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस द्वारा 'देश में लोकतंत्र खतरे में होने' के आरोपों पर किया पलटवारसीएम सरमा ने कहा कि जिस पार्टी ने इमरजेंसी लगाई, उसके मुंह से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देतीउन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों से प्यार कर सकती है लेकिन वे हिंदुओं से प्यार नहीं कर सकते

तेजपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस द्वारा 'देश में लोकतंत्र खतरे में होने' के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाली पार्टी के लोगों के मुंह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगती हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम सरमा ने तेजपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "क्या इंदिरा गांधी के अधीन भारत सुरक्षित था? उन्होंने संविधान के साथ क्या किया? कांग्रेस ने 1979 से अब तक 900 लोगों को गोलियों से मार डाला। पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया। कांग्रेस ने दिल्ली में सिखों के खिलाफ दंगा भड़काया। इसलिए कांग्रेस की ओर से ऐसे बयान शोभा नहीं देते। जिस पार्टी ने आपातकाल लगाया, सिखों, असमियों को मारा वह अब लोकतंत्र की बात करेगी?”

असम के सीएम ने कांग्रेस पर आगे हमला करते हुए कहा, "कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने ईद पर नमाज पढ़ी थी। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उसी नेता ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया। कांग्रेस मुसलमानों से प्यार कर सकती है लेकिन वे हिंदुओं से प्यार नहीं कर सकते।”

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आलोचना की और उन पर प्रवासियों की आमद को बढ़ावा देने और "तुष्टीकरण की राजनीति" करने का आरोप लगाया।

सीएम सरमा ने कहा, "अगर आप भारत में लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं तो नरेंद्र मोदी को वोट दें। केवल वह ही लोकतंत्र की रक्षा कर सकते हैं। ममता बनर्जी ने कई बांग्लादेशियों के भारत में प्रवेश के लिए द्वार खोल दिए हैं। यह कैसा लोकतंत्र है? तुष्टीकरण ही लोकतंत्र है? राम मंदिर के पास नहीं जा रहे हैं। क्या लोकतंत्र का मतलब हिंदू विरोधी होना है।''

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 अप्रैल को असम की दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी 17 अप्रैल को बारपेटा लोकसभा क्षेत्र के नलबाड़ी में एक मेगा-चुनाव अभियान रैली को संबोधित करेंगे। असम में 14 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को चुनाव होंगे। मतगणना 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024असम लोकसभा चुनाव २०२४हेमंत विश्व शर्माकांग्रेसBJPTrinamool
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो