लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: सरकार और भाजपा संगठन में बदलाव की अटकलें!, तीन जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक, पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे, संसद सहित कई मुद्दे पर चर्चा की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2023 16:12 IST

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बुधवार को बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्दे विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है।बी एल संतोष संगठन तथा राजनीतिक मुद्दों पर लगातार बैठकें कर रहे हैं।राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव होने हैं।

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जुलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ यहां बैठक की थी।

जिसके बाद मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलें शुरू हो गईं। तीन जुलाई की बैठक प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होने की संभावना है। इस सेंटर में सितंबर में जी20 शिखर बैठक का आयोजन किया जायेगा। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में नड्डा की मौजूदगी से सरकार एवं भाजपा संगठन में बदलाव की अटकलें शुरू हुईं।

इसमें पार्टी साल के अंत में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन में बदलाव की संभावना को लेकर भी कयास लगाये जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अमित शाह, नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने संगठन और राजनीतिक मुद्दों पर कई दौर की चर्चा की है।

इस वर्ष के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव होने हैं। मंत्रिपरिषद की बैठक संसद के मानसून सत्र से कुछ दिनों पहले हो रही है। मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बुधवार को बैठक की। सरकार तथा संगठन में बदलाव की अटकलों के बीच, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी बैठक में शामिल हुए। पार्टी साल के अंत में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है।

बैठक के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह बैठक ऐसे वक्त में हुई है जब शाह, नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष संगठन तथा राजनीतिक मुद्दों पर लगातार बैठकें कर रहे हैं।

टॅग्स :BJPअमित शाहजेपी नड्डालोकसभा चुनाव 2024राजस्थानमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़तेलंगानाTelangana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?