लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: अगर मोदी सरकार को नहीं हराया गया तो देश को ‘‘काले दिन’’ देखने पड़ेंगे, उद्धव ठाकरे का प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2024 10:58 IST

Lok Sabha Elections 2024: ‘यदि मौजूदा सरकार को हराया जाता है तो देश का भविष्य शांतिपूर्ण होगा और लोकतंत्र फलेगा-फूलेगा...अन्यथा देश को काले दिन देखने पड़ेंगे। अच्छे दिन कभी नहीं आए लेकिन काले दिन आ जाएंगे।’

Open in App
ठळक मुद्देभारत के लोग अपने नेताओं के भविष्य का फैसला करेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों का संरक्षण ही ‘मोदी की गारंटी’ है। भाजपा सभी भ्रष्ट लोगों को ‘वैक्यूम क्लीनर’ की तरह शामिल कर रही है जो सभी धूल और गंदगी को सोख लेता है।

Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि अगर मोदी सरकार को नहीं हराया गया तो देश को ‘‘काले दिन’’ देखने पड़ेंगे। लोकसभा चुनाव के बारे में ठाकरे ने अपनी पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भारत के लोग अपने नेताओं के भविष्य का फैसला करेंगे। उन्होंने दावा किया, ‘‘यदि मौजूदा सरकार को हराया जाता है तो देश का भविष्य शांतिपूर्ण होगा और लोकतंत्र फलेगा-फूलेगा...अन्यथा देश को काले दिन देखने पड़ेंगे। अच्छे दिन कभी नहीं आए लेकिन काले दिन आ जाएंगे।’’

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों का संरक्षण ही ‘मोदी की गारंटी’ है। उन्होंने दावा किया कि अन्य सभी राजनीतिक दलों और देश को भ्रष्ट लोगों से मुक्त किया जा रहा है क्योंकि भाजपा ने उन्हें अपने पाले में शामिल करके सुरक्षा का आश्वासन दिया है। ठाकरे ने कहा, ‘‘भाजपा सभी भ्रष्ट लोगों को ‘वैक्यूम क्लीनर’ की तरह शामिल कर रही है जो सभी धूल और गंदगी को सोख लेता है।

कांग्रेस, शिवसेना और पूरा देश भ्रष्ट लोगों से मुक्त हो गया है।’’ चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों के बारे में ठाकरे ने कहा, ‘‘वह (प्रधानमंत्री) अपने भाषणों में पाकिस्तान के बारे में बोलते हैं जबकि विपक्ष भारत के बारे में बोलता है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर चुनावी विमर्श में ‘‘भगवान राम को लाने’’ का भी आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास विकास के मामले में दिखाने के लिए कुछ नहीं है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४उद्धव ठाकरेशिव सेनाBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?