लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर की 'अभद्र' टिप्पणी, भाजपा के अमित मालवीय ने कहा- "हेमा मालिनी के खिलाफ ''नीच, कामुक'' टिप्पणी सभी महिलाओं का अपमान है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 4, 2024 09:25 IST

भाजपा ने हरियाणा कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला पर अपनी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ ''नीच, कामुक'' टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप सुरजेवाला ने अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी की अमित मालवीय ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस स्त्रीद्वेषी है और महिलाओं से घृणा करता हैयह हेमा मालिनी जैसी निपुण महिला का नहीं बल्कि सामान्य महिलाओं का अपमान है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने बीते बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला पर अपनी सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ ''नीच, कामुक'' टिप्पणी करने का आरोप लगाया है और कहा है कि इससे पता चलता है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस स्त्रीद्वेषी है और महिलाओं से घृणा करता है।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कांग्रेस सांसद कथित तौर पर सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी के बारे में कथिततौर पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

अमित मालवीय ने वीडियो साझा करते हुए कहा, "कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने एक घृणित लैंगिक टिप्पणी की है, जो न केवल हेमा मालिनी जैसी निपुण महिला बल्कि सामान्य रूप से भी महिलाओं के लिए भी अपमानजनक है।"

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की ओर से महिलाओं का यह सबसे घृणित वर्णन है जो कोई भी नहीं कर सकता है। उन्होंने सुरजेवाला की टिप्पणियों को साझा करते हुए कहा, "यह राहुल गांधी की कांग्रेस है। यह स्त्रीद्वेषी है और महिलाओं से घृणा करती है।"

मालूम हो कि दिग्गज फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं और वहां से 2024 का आम चुनाव लड़ रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४हेमा मालिनीरणदीप सुरजेवालाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत