लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "राहुल बाबा, ममता दीदी, आप हमें कितना भी डरा लें, पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे", अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2024 14:05 IST

अमित शाह ने बंगाल के हावड़ा में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा कि राहुल बाबा, ममता दीदी, आप हमें कितना भी डरा लें। पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल बाबा, ममता दीदी, आप हमें कितना भी डरा लें। पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगेअमित शाह ने बंगाल के हावड़ा में आयोजित एक चुनावी रैली में विपक्ष को निशाना बनाते हुए कहापहले कश्मीर में पथराव होते थे, लेकिन अब पीएम मोदी के प्रभाव में ऐसा कुछ नहीं होता है

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक चुनाव प्रचार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी सरकार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से को वापस लेने के लिए प्रतिबद्ध है और पाकिस्तान हमें रोक नहीं पाएगा।

अमित शाह ने ममता बनर्जी, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर हमला करते हुए कहा, "क्या पाक के कब्जे वाला कश्मीर हमारा नहीं है? मणिशंकर अय्यर और फारूक अब्दुल्ला हमें यह कहकर डराते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, इसलिए हमें पीओके के बारे में नहीं बोलना चाहिए। राहुल बाबा, ममता दीदी, आप हमें कितना भी डरा लें। पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे।"

कश्मीर के भारतीय हिस्से और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के बीच अंतर की तुलना करते हुए अमित शाह ने कहा, "पहले पाक अधिकृत कश्मीर में आजादी की मांग वाले नारे लगते थे तो यहां पथराव होता था। लोग कश्मीर में बहुत विरोध प्रदर्शन करते थे लेकिन अब पीएम मोदी के प्रभाव में कश्मीर में कोई भी हड़ताल नहीं करता है।''

शाह ने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर कहा, ''ममता दीदी, कांग्रेस, सिंडिकेट हमसे कहते थे कि धारा 370 मत हटाओ। जब मैंने उनसे संसद में पूछा तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। यह पीएम मोदी की सरकार है। पांच साल बाद खून की नदियाँ तो क्या किसी ने आग लगाने की भी हिम्मत नहीं की।”

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और कश्मीर को शेष भारत में एकीकृत कर दिया। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में 4 दिनों तक हिंसक विरोध प्रदर्शन और शटडाउन हड़ताल देखी गई थी।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४अमित शाहममता बनर्जीBJPजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप