लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 350 से ज्यादा सीट जीतेंगी, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-नौ साल में स्थिरता और विकास के साथ-साथ गरीबों का कल्याण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2023 16:09 IST

Lok Sabha Elections 2024: पूरा विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 350 से ज्यादा सीटें और राजग को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।सरकार ने भारत को स्थिरता और विकास के साथ-साथ गरीबों का कल्याण किया है।पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने सकारात्मक विकास की राजनीति देखी है।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उनकी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 350 से अधिक सीटें मिलेंगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संयुक्त संख्या 400 से अधिक होगी। मोदी के नेतृत्व में देश ने सकारात्मक विकास की राजनीति देखी है।

उन्होंने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार ने भारत को स्थिरता और विकास के साथ-साथ गरीबों का कल्याण किया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी में लोगों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हमें पूरा विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 350 से ज्यादा सीटें और राजग को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।”

भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 330 सीट जीतेगी: पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया कि अगले साल होने वाले संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘बहुत आसानी से जीत’’ होगी और पार्टी 330 सीट जीतेगी। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 543 में से 303 सीट पर जीत हासिल की थी।

पुरी ने ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आप सिर्फ एक जीत नहीं बल्कि बहुत ही आसान जीत की ओर देख रहे हैं। इस बार मैं 330 सीट (भाजपा के लिए) कहूंगा।’’ उन्होंने कहा कि लोग लोकसभा चुनाव में मतदान करते समय गंभीर मुद्दों पर विचार करते हैं और वे अगले चुनावों में भारत के 7,000 साल पुराने गौरव को फिर से प्राप्त करेंगे।

कर्नाटक में हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार पर, पुरी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भाजपा चुनाव हार गई, नहीं तो विपक्ष आरोप लगाता कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ठीक से काम नहीं कर रही हैं। एक सवाल के जवाब उत्तर में, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘‘पाखंडी’’ और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को ‘‘झूठा’’ करार दिया।

उन्होंने कहा कि गांधी, केजरीवाल या ममता बनर्जी जैसे नेताओं के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव जीतने की संभावना सिर्फ एक प्रतिशत है। पुरी ने कहा कि यदि भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से बढ़ती रही तो मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करने से पहले ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। उन्होंने विपक्षी नेताओं के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि 2022-23 में भारत की वास्तविक आर्थिक वृद्धि पांच प्रतिशत थी न कि 7.2 प्रतिशत।

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो