लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024 Phulpur Constituency: यूपी के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम नीतीश!, भाजपा नेता सिन्हा ने बिहार से लड़ने की दी चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2023 18:46 IST

Lok Sabha Elections 2024 Phulpur Constituency: जदयू ने नीतीश कुमार के लिए फूलपुर में सियासी जमीन तैयार करने का जिम्मा बिहार के मंत्री श्रवण कुमार के साथ-साथ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद संजय सिंह को दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ने का चुनौती दिया है।जंगल राज में दलित, अतिपिछड़ा सब ने बलिदान दिया था।पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने की मुहिम में जदयू ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

Lok Sabha Elections 2024 Phulpur Constituency: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के मंत्री श्रवण कुमार बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ने का चुनौती दिया है।

उन्होंने कहा कोई ताकत चुनाव नहीं जीता सकता है। विजय सिन्हा ने जंगल राज को याद दिलाते हुए कहा कि जिस जंगल राज में दलित, अतिपिछड़ा सब ने बलिदान दिया था। लेकिंन ये उसी बलिदान का अनादर किया और उन्ही से समझौता कर बिहार में जंगल राज लाने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि दूर का ढोल सुहावन लगे, वही हल है इनका। अगर हिम्मत है तो बिहार के किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ लें। साथ ही कहा कि नालंदा से ही चुनव लड़ लें। बता दें कि पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने की मुहिम में जदयू ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए नीतीश कुमार की पार्टी ने मोर्चेबंदी तेज कर दी है। इसके लिए जदयू के तीन नेताओं को गुप्त तरीके से काम पर लगा भी दिया गया है, जिसे लेकर काफी गोपनीयता भी बरती जा रही है। इसी क्रम में नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर संसदीय क्षेत्र से ताल ठोकने की चर्चा काफी तेज हो गई है।

जदयू ने नीतीश कुमार के लिए फूलपुर में सियासी जमीन तैयार करने का जिम्मा बिहार के मंत्री श्रवण कुमार के साथ-साथ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद संजय सिंह को दिया है। इसी रणनीति के तहत वे लगातार इलाके में कैंप कर रहे हैं और माहौल तैयार कर रहे हैं।

श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश का जदयू प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में श्रवण कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जदयू के कार्यकर्ता और वहां के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें। यह पार्टी तय करेगी कि मुख्यमंत्री कहां से चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे। यह कोई बहस का मुद्दा नहीं है, लेकिन लोग डिमांड कर रहे हैं कि फूलपुर या प्रतापगढ़ से चुनाव लड़ें।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारउत्तर प्रदेशBJPजेडीयूनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट