लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से किया इंकार, मंत्री संजय झा ने कहा- कांग्रेस का ही कोई नेता नेतृत्व करे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2024 16:36 IST

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस का ही कोई नेता नेतृत्व करे। बैठक के बाद मंत्री संजय झा ने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी किसी पद को लेकर दिलचस्पी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव लाया।नीतीश कुमार के साथ शामिल हुए मंत्री संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर चर्चा हुई।नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस से ही किसी को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाया जाए।

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन की शनिवार की हुई वर्चुअल बैठक लगभग 2 घंटे तक चली। बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव लाया। लेकिन नीतीश कुमार ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया।

बैठक में नीतीश कुमार के साथ शामिल हुए मंत्री संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर चर्चा हुई। लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस से ही किसी को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाया जाए। कांग्रेस का ही कोई नेता नेतृत्व करे। बैठक के बाद मंत्री संजय झा ने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी किसी पद को लेकर दिलचस्पी नहीं है।

जमीन पर गठबंधन का काम बढ़ता रहे, यहीं उनकी चाहत है। संयोजक बनाने के लिए ममता अखिलेश से भी सलाह ली जाएगी। वहीं बैठक में नीतीश के संयोजक बनने से इंकार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संयोजक बनाने पर चर्चा चल रही है। संजय झा ने दो टूक अंदाज में कहा कि सीट शेयरिंग के मसले पर इस बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई है।

सीटों के बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई। नीतीश कुमार ने सीट शेयरिंग पर कांग्रेस और अन्य दलों से जल्द से जल्द फैसला लेने का आग्रह किया। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक में 28 में से सिर्फ 10 दलों के नेता ही मौजूद थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वर्चुअल बैठक में शामिल नहीं हुई। उनकी तरफ से कहा गया है कि आखिरी समय में बैठक की सूचना मिलने की वजह से वो इसमें शामिल नहीं हो रही हैं। लेकिन कई बड़े नेताओं की इस बैठक से दूरी ने इंडिया अलायंस की एकजुटता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीआई नेता डी. राजा, डीएमके के एमके स्टालिन, जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सीपीएम के सीताराम येचुरी, आप के अरविंद केजरीवाल, राजद से लालू यादव और तेजस्वी यादव, झामुमो से हेमंत सोरेन और सपा से रामगोपाल यादव मौजूद रहे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं