लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मेरे काफिले पर 'शिखंडी' ने हमले करवाया है, पुलिस उसे जल्द बेनकाब करेगी", संजीव बालियान ने खतौली में हुए हमले पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 10, 2024 10:40 IST

भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने कहा कि पुलिस उनके काफिले पर हमला करने वाले 'शिखंडी' का पहचान जल्द ही करेगी और वो उसका चेहरे बेनकाब करके रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजीव बालियान ने कहा कि उनके काफिले पर हमला करने वाले 'शिखंडी' का पहचान जल्द होगीउन्होंने कहा कि शिखंडी वह है, जो पीछे से हमला करता है, हम उसे सामाजिक तौर पर सामने पेश करेंगे संजीव बालियान पर एक सप्ताह पहले खतौली विधानसभा क्षेत्र के मधकरीमपुर गांव में हुआ था हमला

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजीव बालियान, जिन्होंने पहले कहा था कि एक सप्ताह पहले उनके काफिले पर हुए हमले के लिए "शिखंडी" जिम्मेदार है, बीते मंगलवार को कहा कि पुलिस जल्द ही हमले में शामिल अपराधियों को पकड़ लेगी और वह शिखंडी बेनकाब होकर रहेगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा नेता ने कहा कि वो कानूनी तौर पर नहीं बल्कि सामाजिक तौर पर उस शिखंडी के चेहरे को उजागर करना चाहते हैं।

संजीव बालियान ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि शिखंडी कौन है, पुलिस उसकी पहचान करेगी। शिखंडी वह है जो पीछे से हमला करता है। मैंने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। लेकिन पुलिस को उसे आगे लाने का निर्देश दिया गया है। हम सामाजिक तौर पर उसे बेनकाब करना चाहेंगे।" 

बालियान को अपने लोकसभा क्षेत्र के कई इलाकों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले जब वह चुनाव प्रचार के लिए निकले थे तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था। खबरों के मुताबिक उनके काफिले में शामिल एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों पर हमला किया गया था।

ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में बालियान ने कहा कि उनके काफिले पर किया गया हमला योजनाबद्ध था। उन पर कथित तौर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया था। हमले की यह कथित वारदात बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के डूंगर गांव में हुई थी।

उन्होंने कहा, "हमले में विक्रम सैनी की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अगर विक्रम सैनी भागकर मेरी गाड़ी में नहीं बैठता तो पता नहीं उसका क्या होता! उस पथराव में किसी का कंधा टूट गया, किसी का हाथ-पैर टूट गया और बच्चे घायल हो गए। वाहनों पर लगभग एक हजार ईंटें फेंकी गईं। किसी के सिर पर चोट नहीं आई, मुझे भी घेर लिया था लेकिन मैं किसी तरह से सुरक्षित निकल गया।''

संजीव बालियान ने कहा, "केंद्रीय मंत्री पर हमले की साजिश थी। अगर पुलिस ने कुछ किया होता तो पत्थरबाजों ने जवाबी कार्रवाई की होती। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो उस तरफ से कोई मरता और नहीं तो इस तरफ से कोई मरता। यह एक बड़ी साजिश थी।''

मालूम हो कि एक सप्ताह पहले खतौली विधानसभा क्षेत्र के मधकरीमपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने संजीव बालियान के चुनावी काफिले पर हमला किया था और उनकी गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंके थे, जब बीजेपी नेता एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४संजीव बालियानBJPPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?