लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी की पूर्ति", अनुराग ठाकुर ने सीएए शुरू होने पर बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 16, 2024 09:10 IST

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश के नागरिकों को उनकी पहचान दिलाने में सक्षम बनाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए शुरू होने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पीएम मोदी की तारीफ ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी देश के नागरिकों को उनकी पहचान दिलाने में सक्षम बनाएंगेउन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी की पूर्ति

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने बीते बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी देश के नागरिकों को उनकी पहचान दिलाने में सक्षम बनाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अनुराग ठाकुर ने कहा, ''धार्मिक उत्पीड़न के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई बहनों और भाइयों को सीएए कानून के तहत आज से भारतीय नागरिकता मिलनी शुरू हो गई है।''

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक फैसला देश में दशकों से पीड़ित करोड़ों लोगों को उनकी पहचान दिलाएगा। मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी की पूर्ति।"

अनुराग ठाकुर के बाद केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने भी सीएए शुरू होने की तारीफ करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील नेतृत्व में आज से हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आए भाई-बहनों को सीएए के तहत नागरिकता का अधिकार मिलना शुरू हो गई है।”

गोयल ने आगे कहा, 'मैं सभी शरणार्थी भाइयों की तरफ से मोदी जी को तहे दिल से बधाई देता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मोदी जी द्वारा दी गई हर गारंटी इसी तरह पूरी होती रहेगी।'

मालूम हो कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के नियमों को अधिसूचित करने के दो महीने से अधिक समय बाद केंद्र सरकार ने बुधवार को नागरिकता प्रमाणपत्रों का पहला सेट सौंपा। सूचना के अनुसार केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने कुछ आवेदकों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे।

गृह मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार गृह सचिव ने आवेदकों को बधाई दी और नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। नागरिकता चाहने वाले 14 आवेदकों को प्रमाणपत्र भौतिक रूप से सौंपे गए और कई अन्य आवेदकों को ईमेल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र जारी किए गए।

इन नियमों के अनुसार पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो धर्म के आधार पर उत्पीड़न के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत में आ चुके हैं।

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से कुछ दिन पहले 11 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के नियमों को अधिसूचित किया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024CAAअनुराग ठाकुरनरेंद्र मोदीपीयूष गोयलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?