लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "मोदी सरकार जनता की सरकार है, उद्धव की सेना आत्मचिंतन करे", एकनाथ शिंदे ने केंद्र की प्रशंसा करते हुए ठाकरे पर साधा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 7, 2024 09:46 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए उसे 'जनता की सरकार' बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ कीसीएम शिंदे ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जनता की सरकार हैउन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और यूबीटी शिवसेना को गहन आत्मचिंतन करने की जरूरत है

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए उसे 'जनता की सरकार' बताया और कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन से प्रसन्न है और आगामी चुनाव में केंद्र को वोटरों से 'अच्छी प्रतिक्रिया' मिलने जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम शिंदे ने सूबे में अपने मुख्य प्रतिद्वंदी उद्धव ठाकरे की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ''जिस तरह का बिखराव देखने को मिल रहा है, उद्धव ठाकरे और यूबीटी शिवसेना को गहन आत्मचिंतन करने की जरूरत है।''

सीएम शिंदे के इस कथन से पहले उद्धव ठाकरे गुट के नेता बबनराव घोलप और संजय पवार पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उनकी उपस्थिति में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) में शामिल हुए।

एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के तुरंत बाद बबनराव घोलप ने उद्धव ठाकरे की पार्टी पर बरसते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है।

उन्होंने कहा, "शिवसेना (यूबीटी) ने मेरे साथ अन्याय किया है, उन्होंने मुझे पार्टी पद से हटा दिया और जब मैंने उनसे पूछा कि क्यों, तो मुझे बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया इसलिए मैंने शिंदे साहेब की शिवसेना में शामिल होने का फैसला किया है। एकनाथ शिंदे ने मुझे पार्टी में शामिल होने के लिए सकारात्मक जवाब दिया है। यहा पर मुझे जो भी पद दिया जाएगा, मैं उसके साथ न्याय करूंगा।"

इस बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को घोषणा की कि सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे 2024 के लोकसभा चुनाव में कल्याण से चुनाव लड़ेंगे।

डिप्टी सीएम ने महायुति गठबंधन में विवाद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि श्रीकांत शिंदे कल्याण से महायुति के उम्मीदवार हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

महाराष्ट्र अपनी 48 लोकसभा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश के बाद संसद के लोकसभा में दूसरा बड़ा राज्य है। 2019 के चुनावों में भाजपा 23 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, उसके बाद शिवसेना (अविभाजित) 18 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४एकनाथ शिंदेमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम