लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस छोड़ी, आप में होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पंजाब में झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2024 14:49 IST

Lok Sabha Elections 2024: पंजाब के दोआबा क्षेत्र से आने वाले एक प्रमुख दलित नेता चब्बेवाल ने कांग्रेस के टिकट पर होशियारपुर से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोम प्रकाश से हार गए थे।बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आप में शामिल हुए थे।2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में चब्बेवाल सीट से फिर से निर्वाचित हुए थे।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक झटका लगा है क्योंकि पंजाब से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी और राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। चब्बेवाल (54) ने कहा कि उन्होंने होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के तौर पर भी इस्तीफा दे दिया है। प्रमुख दलित नेता चब्बेवाल पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उपनेता थे। वह यहां आप में शामिल हुए और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

चब्बेवाल एक सप्ताह के भीतर आप में शामिल होने वाले पंजाब से कांग्रेस के दूसरे नेता हैं। बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी हाल ही में आप में शामिल हुए थे। आप की प्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चब्बेवाल के शामिल होने से पार्टी और मजबूत हुई है। आप ने मान द्वारा चब्बेवाल के स्वागत की तस्वीरों को भी पोस्ट किया।

आप के पोस्ट में कहा गया है ‘‘ भगवंत मान की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर विधायक चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और पार्टी की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई।’’ सूत्रों ने कहा कि आप चब्बेवाल को होशियारपुर लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है। इससे पहले चब्बेवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, "आज कांग्रेस और पंजाब विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।’’

चब्बेवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा अपना पत्र भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने पत्र में लिखा है, "मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं।’’ हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया। चब्बेवाल ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष को भी एक पत्र लिखा और उसे भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के उपनेता चब्बेवाल ने लिखा, "मैं पंजाब विधानसभा की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं।" चब्बेवाल 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में चब्बेवाल सीट से फिर से निर्वाचित हुए थे। पंजाब के दोआबा क्षेत्र से आने वाले एक प्रमुख दलित नेता चब्बेवाल ने कांग्रेस के टिकट पर होशियारपुर से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोम प्रकाश से हार गए थे।

टॅग्स :Aam Aadmi PartyपंजाबPunjabकांग्रेसभगवंत मानअरविंद केजरीवालमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना