लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा और जदएस गठबंधन से दोनों दलों के कई नेता नाराज, शिवकुमार ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जनवरी से पहले आने की संभावना!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2023 16:42 IST

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) के गठबंधन करने के फैसले के बाद दोनों दलों के कई नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे संपर्क किया और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची को जनवरी से पहले अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।आठ से दस दिनों में दो या तीन (उम्मीदवारों के) नाम देंगे। हम जल्द से जल्द सूची को अंतिम रूप देंगे।

Lok Sabha Elections 2024:कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) के गठबंधन करने के फैसले के बाद दोनों दलों के कई नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे संपर्क किया और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची को जनवरी से पहले अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। शिवकुमार ने कहा, ‘‘भाजपा-जद (एस) गठबंधन के बाद दोनों दलों के कई नेताओं ने अपनी नाखुशी जाहिर की और मुझसे बात की। मुझे मुख्यमंत्री, कैबिनेट के कुछ सहयोगियों और पार्टी नेताओं से चर्चा करनी होगी।

मैंने उन्हें (भाजपा-जद (एस) नेताओं से) कहा कि चर्चा के बाद मैं उनसे बात करूंगा।’’ उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा-जद (एस) के कई नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वे गठबंधन से खुश नहीं हैं क्योंकि उनसे इस विषय पर विचार नहीं किया गया। मैं पहले (कांग्रेस पार्टी के भीतर) विचार-विमर्श करूंगा।

मैंने पहले ही स्थानीय नेतृत्व से अपने स्तर पर अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए कहा है।’’ जद (एस) ने शुक्रवार को अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

भाजपा-जद (एस) विधायकों को पार्टी में शामिल करने के रास्ते में बाधक बन रहे दल-बदल विरोधी कानून के बारे में पूछे जाने पर केपीसीसी (कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी) प्रमुख ने कहा, ‘‘हम तकनीकी समस्याओं से अवगत हैं... मैं अभी उस मुद्दे पर बात नहीं करूंगा।’’

यह संकेत देते हुए कि राज्य सरकार के अधिकतर मंत्रियों को आगामी लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है, उन्होंने कहा, ‘‘28 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक यानी 28 मंत्रियों को नियुक्त किया गया है। ... वे आठ से दस दिनों में दो या तीन (उम्मीदवारों के) नाम देंगे। हम जल्द से जल्द सूची को अंतिम रूप देंगे।’’

लोकसभा चुनाव के लिए जनवरी से पहले कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची आने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम (जनवरी से) पहले ही सूची जारी कर दें तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। हमने दस दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।’’ शिवकुमार ने कांग्रेस आलाकमान के उस पत्र पर टिप्पणी नहीं की जिसमें कर्नाटक के नेताओं को राज्य में अधिक उपमुख्यमंत्री रखने के मुद्दे पर खुलकर चर्चा नहीं करने को कहा गया था।

प्रदेश कांग्रेस के भीतर, विशेष रूप से सहकारिता मंत्री के. एन. राजन्ना 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले कर्नाटक में वीरशैव-लिंगायत, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) और अल्पसंख्यक समुदायों से एक-एक उपमुख्यमंत्री यानी तीन और उपमुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में आवाज उठा रहे हैं। इस साल मई में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए उनके और सिद्धरमैया के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कांग्रेस ने फैसला किया था कि शिवकुमार ‘‘एकमात्र’’ उप मुख्यमंत्री होंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024DK Shivakumarकर्नाटकलोकसभा संसद बिलकांग्रेसलोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी