लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "सनातन को गाली देना, भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाना आजकल फैशन हो गया है", योगी आदित्यनाथ ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 8, 2024 08:20 IST

योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान की प्रशंसा करने वाले लोगों को देश छोड़ देना चाहिए और वहीं जाकर रहना चाहिए। ऐसे लोगों को भारत का धरती पर बोझ नहीं बनना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की प्रशंसा करने वाले लोग देश छोड़ दें, वो भारत की धरती पर बोझ न बने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर परोक्ष हमला करते हुए कहा योगी ने कहा कि जो लोग राजनीतिक लाभ के लिए पाकिस्तान के नारे लगा रहे हैं, वो वहीं चले जाएं

बहराईच: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान की प्रशंसा करने वाले लोगों को देश छोड़ देना चाहिए और वहीं जाकर रहना चाहिए। ऐसे लोगों को भारत का धरती पर बोझ नहीं बनना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जो लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए पाकिस्तान के नारे लगा रहे हैं, उन्हें वहां पर चले जाना चाहिए। उनका भी हश्र वही होगा, जो महाराज सुहेलदेव ने सालार मसूद का किया था।”

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि भारत की सनातन संस्कृति को गाली देना और भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाना आजकल विपक्षी नेताओं के लिए फैशन बन गया है।

उन्होंने कहा, "यह 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' का संकेत है। ऐसे लोगों को पता होना चाहिए कि यह भूमि संतों और सनातनियों की है, जो न केवल यज्ञ और हवन करते थे बल्कि आवश्यकता पड़ने पर राक्षसों का विनाश भी करते थे।"

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से आतंकवाद और माफियाओं का समर्थन करने वालों को भारत की चुनाव प्रक्रिया से पूरी तरह से अलग करने के लिए भाजपा और एनडीए के समर्थन में सामूहिक रूप से मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "भारत विरोधी-सनातन विरोध लोगों को दोबारा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए।"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के सीतापुर में राम मंदिर पर दिए गए विवादित बयान पर योगी आदित्यनाथ ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्होंने किसी मुस्लिम के खिलाफ टिप्पणी की होती तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करते।

सीएम योगी ने कहा, "अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बन चुका है, फिर भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने मंदिर निर्माण को 'बेकार' बताया है। अगर उन्होंने किसी मुस्लिम के बारे में ऐसी ही टिप्पणी की होती तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाता, लेकिन जब बात आपकी आती है तो वह जो मन में आता है कहते हैं, क्या आप इसे स्वीकार कर सकते हैं?”

सपा के प्रति अपनी आलोचना जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "सपा के समर्थक राम भक्तों पर गोलियां चलाते हैं और आतंकवादियों की आरती उतारते हैं। वे इन अपराधियों के खिलाफ मामले वापस लेने की मांग करते हैं। वे राम भक्तों की मौत का जश्न मनाते हैं और उनके निधन पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। मैं चाहता हूं कि जनता इस चुनाव में भगवान राम और कृष्ण का अपमान करने वालों और आतंकवादियों का समर्थन करने वालों को अपने वोट के माध्यम से उनकी सही जगह दिखाएं।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४योगी आदित्यनाथBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए