लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा को 400 सीटें मिलेंगी तो काशी, मथुरा में बनेगा मंदिर, पीओके होगा हमारा", हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया सनसनीखेज बयान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2024 07:20 IST

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा 400 सीटें मिलने पर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि स्थल और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाएगीअगर भाजपा को 400 सीटें मिली तो, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहाभाजपा मोदी के नेतृत्व में 400 सीटें मिलने पर पीओके को भारत में शामिल कराएगी

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बेहद सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि साल 2019 में जब बीजेपी को 300 सीटें मिलीं, तो हमने अयोध्या में राम मंदिर बनाया और अब 400 सीटें मिलने पर पार्टी मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि स्थल और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाएगी।

इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि 400 सीटें मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को भारत में शामिल किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार असम के सीएम ने आगे कहा कि इस देश में जब तक कांग्रेस का शासन रहा, संसद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं होती थी।

उन्होंने कहा, "जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी तो हमें बताया गया था कि एक कश्मीर भारत में है और दूसरा पाकिस्तान में। हमारी संसद में कभी इस पर चर्चा नहीं हुई कि पाकिस्तान ने 'कश्मीर' के एक हिस्से पर कब्जा किया है और वह वास्तव में हमारा है। अभी पीओके में आंदोलन हो रहा है, हर दिन लोग भारतीय तिरंगे को हाथ में लेकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, अगर मोदी जी को 400 सीटें मिलती हैं, तो पीओके भी भारत का हो जाएगा और इसकी शुरुआत हो चुकी है।"

इसके साथ असम के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को और अधिक मजबूती देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी खुद ओबीसी वर्ग से आते हैं। बीजेपी 10 साल से सत्ता में है। हमारी सरकार आरक्षण को और मजबूती देने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है, जो उन्होंने कर्नाटक में शुरू भी कर दिया है।"

इससे पहले, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में विरोध प्रदर्शनों पर प्रकाश डालते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीते मंगलवार को दोहराया कि "यह भारत रहा है और हमेशा रहेगा।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हेमंत विश्व शर्माअसमनरेंद्र मोदीBJPज्ञानवापी मस्जिदमथुराKashi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?