लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा में भारी उथल-पुथल, अभी तक 267 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, 21 फीसदी मौजूदा सांसदों का टिकट कटा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 14, 2024 08:30 IST

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर जारी की गई दोनों सूची में अब तक 267 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने दोनों सूची को मिलाकर अभी तक लगभग 21 फीसदी मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की ओर जारी की गई दोनों सूची में अब तक 267 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया हैपार्टी ने दोनों सूची को मिलाकर अभी तक लगभग 21 फीसदी मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया हैदोनों लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अभी तक 140 मौजूदा सांसदों को ही दोबारा टिकट दिया है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीते बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। उसके पहले भाजपा ने पहले सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

पार्टी की ओर से जारी की गई दोनों सूची में अब तक 267 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार पार्टी ने दोनों सूची को मिलाकर अभी तक लगभग 21 फीसदी मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है।

आंकडो़ं के अनुसार भाजपा की ओर जारी की गई पहली सूची में घोषित 195 उम्मीदवारों में से 33 मौजूदा सांसदों को बदला गया, जबकि 72 नामों की दूसरी लिस्ट में 30 सांसदों का पत्ता कटा है। दोनों लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अभी तक 140 मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया गया है, जबकि 67 को टिकट नहीं दिया गया है।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी ने केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर सभी को बदल दिया है। इस बार हटाए गए छह सांसदों में से पांच सांसद, जिनमें हर्ष वर्धन, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश साहिब सिंह और रमेश बिधूड़ी हैं। वो 2014 से अपनी सीटों पर बने हुए थे।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भाजपा ने 2019 के चुनावों में पार्टी द्वारा जीती गई 23 सीटों में से 20 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। बुधवार को घोषित उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और रावसाहेब दानवे शामिल हैं। घोषित किए गए 20 नामों में से 14 सांसदों को दोहराया गया, जबकि पांच सांसदों के टिकट कट गये हैं। पार्टी ने पंकजा मुंडे को उनकी बहन प्रीतम मुंडे की जगह परिवार के गढ़ बीड से मैदान में उतारा गया है।

गुजरात

गुजरात में सात मौजूदा सांसदों में से केवल तीन को ही पार्टी ने टिकट दिया है। जिसमें सूरत में दर्शन जरदोश का टिकट काटतक पार्टी ने मुकेश भाई चंद्रकांत दलाल को चुनावी मैदान में उतारा है।

हरियाणा

इसी तरह हरियाणा में घोषित छह उम्मीदवारों में से तीन मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया गया है। भाजपा ने अपने दिवंगत नेता और पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को अंबाला से मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि यह सीट हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज की पसंदीदा सीट थी। हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल का टिकट भी कांग्रेस से आए अशोक तंवर को दे दिया गया है।

तेलंगाना

तेलंगाना में जिन उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने टिकट दिया है, उनमें से अधिकांश भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस से आए दलबदलू हैं।

मध्य प्रदेश

भाजपा ने दूसरी सूची में पांच उम्मीदवारों में से दो सांसदों को फिर से टिकट दिया है और दो को हटा दिया गया है। पहली सूची में भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर समेत 10 मौजूदा सांसदों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। 

कर्नाटक

कर्नाटक में घोषित 20 उम्मीदवारों में से 11 सांसदों को बदल दिया गया है। पार्टी ने प्रताप सिम्हा को मैसूरु निर्वाचन क्षेत्र से हटाकर मैसूरु शाही परिवार के यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार को टिकट दिया है।

वहीं वोक्कालिगा नेता शोभा करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को भी पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया है। वहीं कैप्टन ब्रिजेश चौटा दक्षिण कन्नड़ से चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPदिल्लीमध्य प्रदेशहरियाणागुजराततेलंगानाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए