लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक जेडीए प्रमुख सीएम इब्राहिम को पार्टी से निकाला, लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ समझौते का कर रहे थे विरोध

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 19, 2023 15:12 IST

जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने पार्टी के कर्नाटक प्रमुख सीएम इब्राहिम को निष्कासित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने पार्टी के कर्नाटक प्रमुख सीएम इब्राहिम को निष्कासित कियाइब्राहिम की जगह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी राज्य के अंतरिम प्रमुख बनाया गया हैइब्राहिम लोकसभा चुनावों के लिए हुए जेडीएस-भाजपा गठबंधन का बेहद तीखा विरोध कर रहे थे

बेंगलुरु: जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने पार्टी के कर्नाटक प्रमुख सीएम इब्राहिम को निष्कासित कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने गुरुवार को इस फैसला का ऐलान करते हुए बताया कि सीएम इब्राहिम की जगह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी बतौर अंतरिम राज्य प्रमुख बनाये गये हैं।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार जेडीएस नेतृत्व ने यह फैसला हाल के घटे घटनाक्रम के बाद लिया है। जिसमें सीएम इब्राहिम आगामी लोकसभा चुनावों के लिए जेडीएस द्वारा भाजपा के साथ किये गये चुनावी गठबंधन का बेहद तीखा विरोध कर रहे थे।

सीएम इब्राहिम ने पार्टी अलाकमान के फैसले पर नाराजगी जताते हुए साफ शब्दों में कहा कि वो इस गठबंधन को नहीं मानते है। इब्राहिम ने कहा था कि जेडीएस में उनका खेमा भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में कभी शामिल नहीं होगा।

बीते 16 अक्टूबर को पार्टी प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के खिलाफ खुली बगावत करते हुए इब्राहिम ने कहा था, ''उनके पास तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल नहीं है। मैं कम से कम कर्नाटक जेडीएस का अध्यक्ष हूं तो भला वो (एचडी देवगौड़ा) कैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं की एचडी देवगौड़ा मेरे पिता समान है और एचडी कुमारस्वामी मेरे छोटे भाई जैसे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि एनडीए गठबंधन छोड़कर वो वापस आ जाएं।''

मालूम हो कि बीते 22 सितंबर को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उसके बाद दोनों दलों द्वारा औपचारिक रूप से ऐलान किया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और जेडीएस मिलकर कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस को चुनौती देंगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जनता दल (सेक्युलर)एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीBJPकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?