लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस पुराने 'नोट' की तरह हो गई है, अब राहुल गांधी भी भाजपा ज्वाइन कर लें", हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी नेता पर कसा तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 5, 2024 09:59 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी को बीजेपी में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उसे पुराने 'नोट' की तरह बताया उन्होंने कहा कि अब तो राहुल गांधी को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए अगर राहुल गांधी भाजपा में आ जाएंगे तो कांग्रेस के बाकी नेता भी हमारे पास आ जाएंगे

सोनितपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते गुरुवार को रैली के दौरान बड़ी संख्या में आने के लिए ढेकियाजुली के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ढेकियाजुली के विकास के लिए संकल्प लिया है और आने वाले दिनों में उन पर अमल करेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीएम सरमा ने कहा, "आज असम में भाजपा की ओर से दो नामांकन दाखिल किये गये हैं। मैंने ढेकियाजुली में एक रैली की, जहां लोग पीएम मोदी के समर्थन में भारी संख्या में आए। मैंने अपने राजनीतिक करियर में ऐसा समर्थन कभी नहीं देखा। मैं असम की जनता का आभारी हूं।"

उन्होंने कहा, "चुनाव के दौरान हम जनता के लिए केवल संकल्प ही कर सकते हैं। हमने ढेकियाजुली के विकास के लिए संकल्प लिया है और आगे चलकर हम उन संकल्पों पर अमल करेंगे।"

इससे पहले गुरुवार को सीएम सरमा ने कई नेताओं के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बीच कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष किया था और राहुल गांधी को भी बीजेपी में शामिल होने के लिए कहा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस पुराने नोटों का पर्याय बन गई है।

सीएम सरमा ने कहा, "हर दिन कांग्रेस के लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय अब खाली हो गया है। नोटबंदी से पहले हमारे पास पुराने नोट थे। अगर आप पुराने नोट लेकर बाजार में जाएंगे तो कोई भी इसे स्वीकार नहीं करेगा। ठीक वैसे ही कांग्रेस भी पुराने नोटों का पर्याय बन गई है। मैं राहुल गांधी को भाजपा में आने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं क्योंकि अगर वह आएंगे तो कांग्रेस के बाकी लोग भी भाजपा में आ जाएंगे, पिछली बार उन्होंने असम आकर हमारी मदद की थी।''

मालूम हो कि असम के मुख्यमंत्री ने राज्य भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता और यूपीपीएल प्रमुख प्रमोद बोरो के साथ दरांग-उदलगुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा उम्मीदवार दिलीप सैकिया के नामांकन दाखिल करने के दौरान उदलगुरी में एक रोड शो में हिस्सा लिया। असम की 14 सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

2019 के चुनावों में, भाजपा ने अधिकतम नौ सीटें जीतीं, उसके बाद कांग्रेस ने तीन सीटें और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईडीयूएफ) ने एक सीट जीती।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024असम लोकसभा चुनाव २०२४हेमंत विश्व शर्माकांग्रेसBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो