लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः दलित वोट पर नजर, पिछड़े और मुस्लिम समाज पर अखिलेश दे रहे ध्यान, रायबरेली में कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 3, 2023 18:05 IST

Lok Sabha Elections 2024: बसपा के संस्थापक रहे कांशीराम की मिशनरी सोच के चलते ही वर्ष 1993 में सपा और बसपा का गठबंधन हुआ था. गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में आने से रोककर तब सरकार बनाई थी.

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी प्रसाद मौर्य के कॉलेज में लगाई गई कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करते हुए यह पहल की. दलित, पिछड़े और मुस्लिम एकजुट हो जाए तो भाजपा को सत्ता में आने से रोक जा सकता है.कांशीराम के नाम पर और बाबा साहेब अंबेडकर के मान सम्मान के बहाने अखिलेश दलित समाज का वोट अपने पक्ष में करना चाहते हैं.

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव सोमवार को बहुज़न समाज पार्टी (बसपा) के दलित वोट में सेंध लगाने की पहल कर दी. सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने रायबरेली में बने स्वामी प्रसाद मौर्य के कॉलेज में लगाई गई कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करते हुए यह पहल की. 

बसपा के संस्थापक रहे कांशीराम की मिशनरी सोच के चलते ही वर्ष 1993 में सपा और बसपा का गठबंधन हुआ था. इस गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में आने से रोककर तब सरकार बनाई थी और यह साबित किया था, अगर दलित, पिछड़े और मुस्लिम एकजुट हो जाए तो भाजपा को सत्ता में आने से रोक जा सकता है.

अब उसी सोच के तहत अखिलेश यादव भी यूपी में दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज को अपने साथ जोड़ने में जुट गए हैं. जिसके तहत ही उन्होने रविवार को कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया. कांशीराम के नाम पर और बाबा साहेब अंबेडकर के मान सम्मान के बहाने अखिलेश दलित समाज का वोट अपने पक्ष में करना चाहते हैं.

पिछले तीस-पैंतीस सालों से ये वोट बैंक लगातार बसपा के साथ रहा है. पहले कांशीराम और फिर मायावती के एक इशारे पर यह समाज बसपा को वोट करता रहा है. बीते विधानसभा चुनाव में इस वोट बैंक में सपा और भाजपा ने सेंध लगाई थी. जाटव समाज तो अभी भी मायावती के साथ है.

पर पासी, वाल्मीकि, धोबी और सोनकर जैसे दलित जाति के लोग कहीं सपा और कहीं भाजपा के साथ हैं. इस वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए अखिलेश यह  साबित करने में जुटे हैं कि भाजपा को हराने के लिए दलित अब मायावती नहीं उनका समर्थन करें. इसीलिए अखिलेश कभी कहते हैं कि मैं शूद्र है.

यहीं नहीं अखिलेश अब मायावती को भाजपा की बी-टीम बताते हैं और दावा करते हैं कि बसपा के उम्मीदवारों की लिस्ट तो भाजपा ऑफिस से आती है. फिलहाल अखिलेश यादव के कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण करने का दांव मायावती के लिए खतरे की घंटी बन सकता है. इसीलिए तो मायावती ने गेस्ट हाउस कांड वाला इमोशनल कार्ड खेला है.

अब देखना यह है कि अखिलेश के खिलाफ उनका इमोशनल कार्ड कितना चलेगा? और आखिलेश अब कांशीराम के नाम पर दलित समाज को अपने साथ जोड़ते हुए यूपी में दलित, मुस्लिम और पिछड़े समाज को जोड़ कर भाजपा को कैसे चुनौती देंगे. कहा जा रहा है कि अखिलेश को अगर दलित समाज का समर्थन हासिल हो गया तो दलित, मुस्लिम और पिछड़े समाज के भरोसे अगले चुनाव में अखिलेश की साइकिल यूपी की राजनीति में रफ्तार पकड़ लेगी. 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीस्वामी प्रसाद मौर्यबीएसपीBJPयोगी आदित्यनाथमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप