लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा केवल चुनाव के समय ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करती है", स्टालिन ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 28, 2024 09:36 IST

एमके स्टालिन ने केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि वह केवल चुनाव के समय लोगों के लिए चिंता दिखाती है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा पर बोला हमलाडीएमके नेता स्टालिन ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय लोगों के लिए चिंता दिखाती हैउन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवलचुनाव के समय पेट्रोल-डीजल की कीमते कम करती है

तेनकासी: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते बुधवार को केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि वह केवल चुनाव के समय लोगों के लिए चिंता दिखाती है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार और डीएमके प्रमुख स्टालिन ने तेनकासी में एक चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने केवल चुनाव के कारण ईंधन की कीमतों को कम किया है।

उन्होंने कहा, "भाजपा केवल चुनाव के समय ही लोगों के प्रति चिंता दिखाती है। अब पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम कर दी गई हैं, यहां तक ​​कि गैस की कीमतें भी केवल चुनावों के लिए कम की गई हैं। यह मोदी सरकार ही है, जिसने कीमतें इनकी कीमते बढ़ाई थीं लेकिन अब वे कीमतें कम करके दिखावा कर रहे हैं। कीमतों का मूल्य वृद्धि से कोई लेना-देना नहीं है।"

इस बीच तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और कोयंबटूर से पार्टी के उम्मीदवार के अन्नामलाई ने बुधवार को केंद्र में पिछली कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वे "केवल लूटने के लिए" सत्ता में आए थे।

भाजपा नेता अन्नामलाई ने तर्क दिया कि यूपीए गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस पार्टी के पास साधारण बहुमत भी नहीं था, जो किस भी सूरत में देश के लिए अच्छा संकेत नहीं था।

अन्नामलाई ने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमने सभी गठबंधन सरकारें देखी हैं। भारत में गठबंधन सरकार का कोई फायदा नहीं है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 2004 कैसा था। यूपीए वाले केवल लूटने के लिए सत्ता में आए थे।"

अन्नामलाई ने यह भी विश्वास जताया कि 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने दावा किया कि देश का विकास तभी होगा जब नरेंद्र मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा, "क्षेत्रीय पार्टियां विकास को नहीं समझती हैं। विकास तभी हो सकता है जब नरेंद्र मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला यूपीए सरकार के दौरान हुआ क्योंकि एक क्षेत्रीय पार्टी का मंत्री एक कमजोर प्रधानमंत्री की बांह मरोड़ सकता था।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024एमके स्टालिनडीएमकेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?