लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में जदएस के बाद तेलंगाना में बीआरएस से गठजोड़ करेगी भाजपा!, एनडीए में अकाली दल की वापसी जल्द, लोकसभा 2024 की तैयारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 11, 2023 09:57 IST

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत से उत्साहित भाजपा ने संगठन और सरकार पर पेंच कसना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा ने जनता दल (सेक्युलर) से गठबंधन कर लिया है। तेलंगाना में बीजेपी भले ही विधानसभा चुनाव हार गई है। भाजपा ने 2023 विधानसभा चुनाव में 8 सीट पर जीत दर्ज की है।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत से उत्साहित भाजपा ने संगठन और सरकार पर पेंच कसना शुरू कर दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा ने जनता दल (सेक्युलर) से गठबंधन कर लिया है। 

तेलंगाना में बीजेपी भले ही विधानसभा चुनाव हार गई है। लेकिन ऐसी संभावना है कि भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) से लोकसभा चुनाव में गठजोड़ कर सकती है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तेलंगाना में 4 सीट पर कब्जा किया था। भाजपा ने 2023 विधानसभा चुनाव में 8 सीट पर जीत दर्ज की है। एनडीए में नए साथी की तलाश तेज हो गई है। सूत्रों ने जानकारी दी।

भाजपा को पता है कि क्षेत्रीय दल कई राज्य में मजबूत है। एनडीए में अकाली दल की जल्द वापसी होगी। किसान आंदोलन के कारण पंजाब में अकाली ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने हाथ छिटक लिया है। भाजपा नए अलाएंस पर काम कर रही है। बिहार में जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से जुड़ गए हैं।

जद (एस) के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कर्नाटक प्रदेश इकाई अध्यक्ष सी एम इब्राहिम और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी. के. नानू को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। जनता दल (सेक्युलर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद देवेगौड़ा ने दोनों नेताओं को निष्कासित करने के फैसले की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पार्टी की छवि और हितों को नुकसान पहुंच रहा था जिसके कारण यह निर्णय लिया गया। देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘बेंगलुरु में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक आहूत की गई और उन्हें पार्टी से बाहर करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।’’

जद (एस) की मांड्या जिला इकाई के अध्यक्ष डी रमेश और जद (एस) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष पुनीत कुमार सिंह ने कार्यकारी बैठक में इब्राहिम और नानू को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पेश किया। देवेगौड़ा ने कहा, ‘‘इन दोनों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।’’

देवेगौड़ा के साथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी, पार्टी की सभी प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष और कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे। यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब पार्टी से अब निष्कासित कर दिये गए पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने 11 दिसंबर को बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्तर की बैठक बुलाने की घोषणा एक दिन पहले ही की थी। इब्राहिम ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करने के फैसले को लेकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानजीतन राम मांझीउपेंद्र कुशवाहानरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)के चंद्रशेखर रावतेलंगानाकर्नाटकबिहारपंजाबAkali DalTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?